Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आंखों के नीचे सूजन और दरारें, जाने कैसे करें इस समस्या का नेचुरली इलाज
क्या आपने कभी आंखों के आसपास ड्रायनेस और सूजन महसूस की है। कई बार ये सूजन और ड्रायनेस आंतरिक कारणों की वजह से होती है और कई बार बाहरी कारणों की वजह से भी आंखों के नीचे लालपन और दरारे आ जाती है।
आंखों के चारों ओर की त्वचा बहुत नाजुक और पतली होती है, जरा सी गलती से ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आंखों के आसपास सूजन और दरारे आना आंखों के एग्जिमा की निशानी होती है। इसे एटॉपिक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है। अगर इस समस्या का समय रहते इलाज नहीं करवाया जाएं तो ये समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते है कि आंखों के आसपास एग्जिमा के कारण और इसके इलाज के बारे में।

आंखों के एक्जिमा के कुछ लक्षण
- खुजली, सूखी त्वचा
- लाल, सूजने वाली त्वचा
- मोटी हुई त्वचा
- फफोले
- आंखों के नीचे दरारें दिखाई देना।
- आंखों की परते सूज कर मोटी दिखाई देना।

मेकअप की वजह से
आंखों के आसपास एग्जिमा की समस्या मेकअप प्रॉडक्ट की वजह से भी हो सकती है। eyeliner, मस्करा, आई शैडो या मेकअप के लिए यूज में लिए जाने वाले ब्रश की वजह से भी ये समस्या हो सकती है। आंखों में लगातार मेकअप करने के वजह से हार्ड केमिकल आंखों के आसपास नाजुक त्वचा के सम्पर्क में आने से वहां सूजन और दरारों की शिकायत होने लगती है। इसलिए मेकअप करने के बाद उसे लोशन, आईमेकअप रिमूवर और तौलिए से जरुर हटा लें।

हार्मोनल परिवर्तन की वजह से
आंखों के आसपास एग्जिमा एलर्जी व मासिक धर्म चक्र से जुड़ी महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन सूजन की वजह से भी हो सकता है। सबसे आम कारणों में से एक त्वचा की प्राकृतिक उम्र बढ़ने की वजह से भी ये होता है।

एंटी बैक्टीरियल या एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं
एक्जिमा के इलाज के लिए क्रीम, जेल और लोशन जिसमें एंटी-इंफ्लैमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीबायोटिक, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर क्रीम लगाए। ये संवेदनशील त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करती है। इसलिए डॉक्टर से पूछकर कोई अच्छी क्रीम लगाए।

खीरा लगाएं
आँखों पर खीरा लगाने से सूजन कम हो जाते हैं, उनका ठंडा तापमान उस जगह को शांत कर देता है। आप चाहे तो खीरे की जगह कुछ टीबैग्स को गीला करें और उन्हें लगाएं। इसके अलावा चम्मच को (Cold spoons) ठंडा करके लगाएं। 2 चम्मच फ्रीजर में रात भर के लिए रखें और अगले दिन उन्हें अपनी आँखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें।

सोने की पॉजिशन सही करें
जो लोग पेट के ऊपर या एक ओर मुड़कर सोते हैं उनकी आँखों के नीचे बैग्स होने की ज्यादा संभावना है। इस तरह से लेटने से आँखों के नीचे तरल जमा होना आसान है। आप कई बार देख सकते हैं कि जिस ओर मुड़कर सोने वाला व्यक्ति सोता है, उस आँख के नीचे ज़्यादा बड़ा बैग होता है।

सनस्क्रीन लगाएं
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सूरज की किरणें आपकी आँखों के चारों ओर की नाज़ुक त्वचा को और कमज़ोर कर सकती हैं। इसलिए हर मौसम में धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं।

नमक का सेवन कम करें
रात के भोजन में नमक खाने से परहेज करें क्योंकि सोने से पहले आपके शरीर के पास सब कुछ संतुलित करने का समय नहीं होगा।

कम शराब का सेवन करें
शराब पीने से भी आंखों के आसपास सूजन बढ़ती है। ये शरीर से जल का अवरोधन करता है। रात को अगर आप शराब पीते हैं तो उतनी मात्रा में पानी पियें। एकदम सोने से पहले पीने की जगह शाम को जल्दी पीने का काम पूरा करें।



Click it and Unblock the Notifications
