Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
गर्मियों में पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या से पाना है छुटकारा, एक्सपर्ट की आयुर्वेदिक समर रेसिपी करें ट्राई

गर्मी हो या ठंडी चाय किसे पसंद नहीं होती है। कई लोगों के दिन की शरूआत ही एक कप चाय के साथ होती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दिनभर एक कप चाय न मिले तो उनके सिर का दर्द ही नहीं जाता। आपके आस-पास या शायद आप खुद चाय के दिवाने होंगे, जो हर मौसम में दिन या रात हर वक्त चाय पीनेे से कभी न नहीं करते होंगे। लेकिन ज्यादा चाय पीना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक भी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए एक आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे पीने से गर्मियों में आपबैक्टीरिया या वायरस से बचें रहेंगे। इतना ही नहीं ये समर आयुर्वेदिक चाय आपको सिर दर्द, थकान, एसिडिटी, माइग्रेन, पीरियड क्रैम्प्स, पाचन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्थ से जुड़ी रेसिपी शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होने अपने इंस्टाग्राम रिल्स पर एक वीडियो शेयर कर समर आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी शेयर की है। डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया का मानना है कि कैफीन का सेवन करने से आपके पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया की समर आयुर्वेदिक चाय रेसिपी के बारे में...
समर आयुर्वेदिक चाय बनाने की विधि
सामग्री:
* पानी - 1 गिलास
* साबुत धनिया - 1 बड़ा चम्मच
* सूखी गुलाब की पंखुड़ियां - 2 बड़े चम्मच
* पुदीना के पत्ते - 7 से 8
* करी पत्ते - 7 से 10
* छोटी इलायची - 1 पिसी हुई
कैसे बनाएं हर्बल टी
* समय आयुर्वेदिक चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर उसे अच्छे से गर्म कर लें।
* इसके बाद उसमें ऊपर बताई गई सारी सामग्री डालकर 1 उबाल आने तक पकाएं।
* अब 5 से 10 मिनट तक इसे मीडियम आंच पर पकने दें।
* आपकी आयुर्वेदिक चाय तैयार है। इसे एक गिलास में छानकर मजे से पीएं।
आयुर्वेदिक समर टी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स
1. साबुत धनिया
साबुत धनिया आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के साथ, माइग्रेन का सिरदर्द, हार्मोनल संतुलन, शुगर लेवल और थायराइड को संतुलित रखने में दद करता है। साबुत धनिया का पानी आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।
2. गुलाब की पंखुरियां
गुलाब की पंखुरियां आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यहां आपके प्रजनन क्षमता में सुधार करता है। प्रकृति में ठंडा होने के कारण गर्मियों में आप इसे अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। यह आपके दिल, दिमाग, नींद और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
3. करी पत्ता
करी पत्ता आपके बालों के झड़ने की समस्या, शुगर के स्तर को कम करने और हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार करने में मदद करता है। करी पत्ते में कई एंटी-डायबिटिक, एंटी-डायरियल, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल, एंटीकार्सिनोजेनिक, एंटीहाइपरटेंसिव, एंटीअल्सर, जीवाणुरोधी, कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले औषधीय गुण मौजूद हैं।
4. पुदीना
पुदीना के पत्ते हर तरह के मौसम में आपके लिए एक जड़ी बूटी के रूप में काम करता है। ठंड के दौरान गले में खराश के लिए, गर्मियों के दौरान सिर्फ एक फ्रेश मोहितो के रूप में पुदीना काफी हेल्दी होता है। यह एलर्जी, खांसी-जुकाम, पिंपल्स, सिरदर्द, ओरल केयर में फायदेमंद है।
5. इलायची
इलायची की खुशबू और टेस्ट हम सभी को काफी पसंद होती है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत भी है। इलायची आपकी स्किन से जुड़ी समस्या, ब्लड प्रेशर, अस्थमा जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
