Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
बेली फैट कम करने के लिए नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स

किसी भी व्यक्ति के लिए ब्रेकफास्ट उसके दिनभर की डाइट का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। डॉक्टर और डाइट स्पेशलिस्ट भी आपको कभी भी ब्रेकफास्ट स्किप करने की सलाह नहीं देते हैं। किसी भी व्यक्ति को हेल्दी रहने के लिए सुबह 10 बजे से पहले ब्रेक फास्ट कर लेना चाहिए। लेकिन अपनी हेल्थ के मुताबिक ही आपको अपने ब्रेक फास्ट का मेन्यू चुनना चाहिए। आज के समय में लोग बेली फैट से परेशान हैं। भले ही आप मोटे न हो, लेकिन बेली फैट आपको मोटा दिखाने का काम करता है। कई लोग इससे बचने के लिए डाइटिंग करते हैं, तो कई लोग एक्सरसाइज की मदद लेते हैं। लेकिन आप अपने ब्रेक फास्ट में कुछ चीजों को इग्नोर करके बेली फैट को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।
बेली फैट कम करने के लिए इन फूड्स को करें इंग्नोर
1. व्हाइट ब्रेड
व्हाइट ब्रेड ब्रेक फास्ट का एक अहम हिस्सा बन चुना है। इसमे रिफाइंड कार्ब्स के गुण मौजूद होते हैं, जो आपका वजन तेजी से बढ़ाने का काम करता है। खासकर व्हाइट ब्रेड आपके पेट की चर्बी को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में आप व्हाइट ब्रेड को अपने ब्रेक फास्ट में शामिल करने से बचें। ताकि पेट की बढ़ती चर्बी को कंट्रोल कर आप एक फिट फिगर पा सकें।
2. स्वीट कॉफी
अगर आप अपने बढ़ते पेट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट में क्रीम और एक्स्ट्रा चीनी की कॉफी को शामिल करने से बचें। चीनी के कारण आपकी ये ड्रिंक कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं ब्रेक फास्ट में चीनी शामिल करने से आपका बेली फैट और मोटापा बढ़ने का जोखिम भी बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा चीनी आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कॉफी शामिल करना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि बिना चीनी की कॉफी पीने की आदत डालें।
3. प्रोसेस्ड मीट
आज के समय में कई लोग अपने ब्रेक फास्ट में प्रोसेस्ड मीट भी शामिल करने लगे हैं। जो आपके हेल्थ के लिए काफी अनहेल्दी होता है। प्रोसेस्ड मीट में कैलोरी और ट्रांस फैट की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जो आपके बेली फैट को बढ़ाने का काम करता है।
4. जंक फूड
कई लोग अपने ब्रेक फास्ट में जंक फूड शामिल करते हैं। समोसा, छोले भठूरे, चाइनिज, पास्ता जैसे फूड्स खाना पसंद करते हैं। जंक फूड्स आपको मार्केट में आसानी से सस्ते दामों पर सुबह-सुबह मिल जाते हैं। लेकिन ये आपके हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। फास्ट फूड में ट्रांस फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके रेगुलर यूज से आपके पेट की चर्बी के साथ मोटापा, दिल की बीमारी जैसे स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
