Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
Rusk Disadvantage: चाय के साथ रस्क खाने वाले हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

सुबह की चाय हो या शाम का नाश्ता, या आधी रात की क्रेविंग चाय के साथ रस्क यानि टोस्ट खाने का चस्का कई लोगों में बहुत होता है। इसका क्रंचीनेस आपको इसे खाने पर मजबूर करता है। भूख लगी हो, और कुछ बनाने का मन न हो, तो चाय के साथ फटाफट अपनी भूख मिटाने के लिए रस्क सबसे अच्छा जरिया है। लेकिन चंद मिनटों में आपकी भूख मिटाने वाले इस रस्क को खाने के कई नुकसान भी है। खासकर रस्क के साथ चाय का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। रोजाना अपनी डाइट में रस्क शामिल करने के कई हेल्थ डिसएडवांटेज भी है। रस्क में ग्लूटेन, रिफाइंड आटा और शुगर शामिल होता है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। तो आइए जानते हैं रस्क खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य नुकसान होता है।

1. मोटापा बढ़ने का खतरा
रस्क खाने से आपकी फूड क्रेविंग में भी बढ़ोतरी होती है, जिसके कारण आपका वजन जल्दी बढ़ने लगता है। रस्क में हाई शुगर और रिफाइंड आटा मौजूद होता है, जो आपके मोटापे का कारण बनता है।

2. रस्क में नहीं होता कोई पोषक तत्व
रस्क खाने का कोई भी हेल्थ बेनिफिट नहीं है, क्योंकि इसमें कोई भी पोषक तत्व मौजूद नहीं होता है। जिस कारण इसे खाने से आपके शरीर में सूजन बढ़ सकती है। रस्क को बनाने के लिए रिफाइंड आटे का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें फाइबर या अन्य पोषक तत्व मौजूद नहीं होते हैं। इसे ज्यादा लंबे समय तक स्टोर करके रखने के लिए इसमें कुछ केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

3. डायबिटीज की बढ़ सकती है समस्या
रस्क को चीनी, रिफाइंड तेल, मैदा, ग्लूटेन के मिश्रण से तैयार किया जाता है, जो आपके शरीर के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है। इसमें डाली गई चीजें डायबिटीज पेशेंट के हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में रस्क को खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के खतरा को बढ़ा सकता है।

4. कब्ज की बढ़ सकती है समस्या
रेगुलर अपनी डाइट में रस्क शामिल करने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। रस्क खाने से आपकी आंत में खराब बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। जिससे आपकी इम्यूनिटी पावर कमजोर हो सकती है। इम्यूनिटी पावर कमजोर होने से पाचन से जुड़ी समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। जो पेट संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है।

5. हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा
रस्क बनाने में मैदा, तेल और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। ये आपके दिल की नसों को ब्लॉक कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











