Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Flat Feet : फ्लैट फुट बन सकती है इस समस्या का कारण, जानें कैसे करें इलाज

फ्लैट फुट बच्चों और वयस्कों में पाई जानी वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। फ्लैट फुट वाले लोगों के पैर में आर्च सामान्य से कम होता है या ऐसे व्यक्ति का पैर पूरी तरह जमीन को छूता है। फ्लैट फुट वाले व्यक्ति के खड़े होने पर उनके पैर में कोई आर्च दिखाई नहीं देता है। पैदा हुए सभी बच्चों के पैर सपाट होते हैं। धीरे धीरे उनके बड़े होने पर उनके पैरों में आर्च बनता है। अगर किसी के पैरों में आर्च नहीं बनते, या किसी कारण बड़े होने के बाद पैरों में आ रहा आर्च खत्म हो जाता हैं, तो यह दर्द का कारण बन सकते हैं।
आर्च आमतौर पर 6 साल की उम्र तक बनते हैं। 10 में से दो बच्चों के वयस्क होने के बाद भी फ्लैट फुट होते हैं। कुछ बड़ों में आर्च होते हैं, जो किसी कारण खत्म हो जाते हैं। फ्लैट फुट ज्यादातर लोगों के लिए कोई समस्या नहीं है। अगर फ्लैट फुट में दर्द या अन्य समस्याएं होती हैं, तो इसे इलाज की मदद से ठीक किया जा सकता है।
कितने प्रकार के होते हैं फ्लैट फुट?
1. लचीला: लचीले फ्लैट पैर सबसे आम होता है। जब आप खड़े नहीं होते हैं तो आप पैरों में आर्च देख सकते हैं। पैरों पर थोड़ा भी भार डालने पर आर्च गायब हो जाते है। यह फ्लैट फुट बचपन या किशोरावस्था के दौरान आता है। इसके कारण आपके दोनों पैर प्रभावित होते है, और धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। जिससे पैरों में खिंचाव की समस्या, फटना या सूजन भी हो सकती है।
2. कठोर: कठोर सपाट पैरों वाले व्यक्ति के खड़े होने या बैठने पर कोई आर्च नहीं होता है। यह स्थिति अक्सर किशोरावस्था के दौरान विकसित होती है, और उम्र के साथ बिगड़ती जाती है। इसके कारण पैरों में दर्द हो सकता है। पैरों को ऊपर या नीचे फ्लेक्स करना या उन्हें अगल-बगल ले जाना मुश्किल हो सकता है।

4. बय बर्थ: कुछ बच्चों में जन्म दोष होता है, जो पैरों में आर्च को बनने से रोकते हैं। जिसमें तालु की हड्डी एंकल में गलत स्थिति में होती है।
फ्लैट फुट के कारण
फ्लैट फुट होना आपके जीन में हो सकता है। एक बच्चे के छोटी उम्र में, पैरों में आर्च बनते हैं। कुछ लोगों के पास बड़े आर्च होते हैं, जबकि अन्य में बहुत कम या लगभग न के बराबर होते हैं, जिससे फ्लैट फुट होता है। कुछ लोगों को फ्लैट फुट की समस्या बाद में आती है। जिसके यह कारण हो सकते हैं-
- टूटी हुई हड्डी
- सेरेब्रल पाल्सी
- डायबिटीज
- मोटापा
- प्रेग्नेंसी
फ्लैट फुट के लक्षण

- पैरों में ऐंठन
- पैर की मांसपेशियों में दर्द
- आर्च, टखने, एड़ी में दर्द
- चलते समय दर्द होना या चाल में बदलाव आना
फ्लैट फुट का इलाज
फ्लैट फुट वाले बहुत से लोगों को कोई गंभीर समस्या नहीं होती, जिसके कारण उन्हें किसी तरह के इलाज की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन अगर आप पैरों में दर्द, जकड़न या अन्य समस्याओं का अनुभव करते हैं, तो आप अपने डॉक्टर की मदद ले सकते हैं। फ्लैट फुट को इलाज से ठीक किया जा सकता है। शुरुआती इलाज में पैरों के लिए कुछ व्यायाम है जिन्हें आप कर सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर विशेष फिटिंग के जूते पहनने की सलाह देते हैं। इस तरह के जूते से आर्च पर दबाव पड़ता है और पैर में दर्द कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
