Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद के साथ घर को साफ़ रखना भी है जरूरी, जान लें जरुरी टिप्स
दिनों दिन कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, मॉल-बाजार आदि सब बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना से बचने के लिए लोगों को ज्यादातर समय घर पर रहने की हिदायत दी गयी है। लोग बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगा रहे हैं और अपने हाथों को साफ़ रखने के लिए सेनिटाइजर या साबुन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आपको ये समझना होगा कि कोरोना वायरस का खतरा जितना घर के बाहर है उतना ही अंदर भी है। इस वायरस से बचने के लिए आपको घर की साफ़ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरुरत है। आज जानते हैं कि कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए आप घर की कैसे सफाई कर सकते हैं।

घर गंदा रहने से कीटाणुओं का खतरा बढ़ता है
देश में चल रही स्थिति को देखते हुए इस समय लोग अपना ज्यादातर समय घर के अंदर बिता रहे हैं। ऐसे में यदि घर में साफ़ सफाई न रखी जाए तो कीटाणुओं को पनपने के लिए जगह मिल सकती है। आप रोजाना जिस तरह से सफाई करते हैं उसे जारी रखें। यदि घर में किसी की तबियत खराब है तो आपका इस पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।

किन चीजों पर संक्रमण अधिक फैल सकता है?
यदि घर में कोई बीमार व्यक्ति है जो खांसने और छींकने की समस्या परेशान है अथवा कोई संक्रमित व्यक्ति है तो उसके द्वारा छुआ हुआ हर सामान दूषित हो जाएगा। अगर वो खांसते और छींकते समय अपना मुंह नहीं ढकता है तो संक्रमण फैलने की संभावना दोगुनी हो जाती है। ऐसे में आप घर के टेलीविजन, रिमोट, किचन का प्लेटफॉर्म, अलमारी, फ्रिज, घर के सभी दरवाजों के हैंडल, नल, स्विच बोर्ड, फोन, चादर, तकिये के कवर आदि की साफ़ सफाई पर थोड़ा एक्स्ट्रा ध्यान दें।

ऐसे करें सफाई
आप अपने घर को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाकर रखना चाहते हैं तो इसके लिए सामान्य घरेलू फिनायल और लिक्विड ब्लीच (सोडियम हाइपोक्लोराइट) लें। आप इसका घोल बनाने के लिए थोड़ा सा ब्लीच लें और उसमें बाकि मात्रा पानी की रखें। इसके बाद दो से चार मिनट तक इंतजार करें ताकि इस घोल का असर आपकी आंखों पर न पड़े। अब आप ग्लव्स पहन लें। आप जिस सतह की सफाई करना चाहते हैं उस पर ये घोल डाल कर गीला कर लें। लगभग 15 मिनट का इंतजार करने के बाद साफ़ कपड़े की मदद से उस सतह को पोंछ लें।

काम आएंगे ये टिप्स
आप किचन में बर्तन साफ़ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी से कीटाणुओं को नष्ट करना आसान होता है। आप किचन को भी साफ़ रखें।
आप रसोईघर और साफ़ सफाई में काम आने वाले कपड़ों को गर्म पानी में धोएं। उनके पूरी तरह सुख जाने के बाद ही इस्तेमाल में लाएं।
घर में यदि कोई शख्स बीमार है तो उसके कपड़े अलग धोएं। उन कपड़ों को धोने के बाद आप डेटोल के पानी से निकाल कर सुखा सकते हैं।

खुद की सुरक्षा भी है जरुरी
घर में सफाई अभियान की शुरुआत करने से पहले अपने मुंह, हाथ और सर को ढक लें। क्लीनिंग के दौरान अपने आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें। आप सफाई के लिए तौलिया, कपड़ा या फिर डिस्पोजेबल कपड़े का इस्तेमाल करें। काम खत्म हो जाने के बाद इन्हें अच्छी तरह धोकर सुखाएं। आप इन्हें साफ़ करने के लिए वॉशिंग पाउडर के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंत में आप अपने हाथ लगभग तीस सेकेंड तक साबुन लगाकर अच्छे से धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
