Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिमाग को तेज करने के लिए इन एक्टिविटी को अपने रूटीन में करें शामिल

किसी भी व्यक्ति का दिमाग उसके पूरे शरीर को चलाने का काम करता है। आपके दिमाग के कारण ही आपकी बॉडी कंट्रोल में रहती है। जिस तरह लोग हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, ठीक उसी तरह ब्रेन को भी हेल्दी रखने के लिए दिमाग की एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। फिजिकल हेल्थ के साथ लोगों को अपने मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखना चाहिए। लेकिन आज कल बढ़ते तनाव के कारण लोग कई चीजें जल्दी भूलने लगते हैं। उनकी सोचने समझने की क्षमता कमजोर होने लगी है। ऐसे में महत्वपूर्ण है कि आपका दिमाग एक्टिव मोड में रहकर अच्छे से काम कर सकें। तो आइए जानते है अपने दिमाग को शार्प रखने के लिए आप किन एक्टिविटी को अपनी डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं।

1. माइंड गेम खेलना
बचपन में अक्सर हमारे पेरेंट्स हमारे दिमाग को तेज करने और सही से काम कराने के लिए ऐसे माइंड गेम्स लेकर देते थे, जिन्हें खेलने से हमारा माइंड एक्टिव रहता है। इस तरह के पजल गेम्स आपके दिमाग को भी तेज करने का काम करती हैं। मार्केट में ऐसी बहुत सी गेम्स मिलती हैं, जिन्हें आप अपने मनोरंजन के साथ दिमाग को तेज करने के लिए भी खेल सकते हैं। क्रॉसवर्ड पजल्स आपके दिमाग के लिए एक बेहतर एक्सरसाइज है। दिन में कम से कम 15 से 20 मिनट आप समय निकाल कर इस तरह की गेम खेलने की कोशिश करें।

2. मेडिटेशन
दिमाग को शांत करने और उस पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए मेडिटेशन एक अच्छा विकल्प है। मेडिटेशन करने से आपका दिमाग शांत रहता है, आप किसी भी काम में अपना मन लगा सकते हैं। अपनी डेली रूटीन में मेडिटेशन करने से आपका दिमाग पहले से ज्यादा अच्छी तरह से काम करने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ जिन लोगों की सोचने की शक्ति कम होने लगी है, वो लोग रोजाना सुबह शांत मन से मेडिटेशन करने की कोशिश करें।

3. माइविज़ुअलाइजेशन
अक्सर आप ने भी किसी के द्वारा बताई जा रही किसी कहानी का अपने दिमाग में विजुअलाइजेशन किया होगा। ये विजुअलाइजेशन आप अपने दिमाग के कारण कर सकते हैं। अगर आपको अपने सोचने की शक्ति बढ़ानी है, तो कोशिश करें की आप चीजों को अपने दिमाग में ज्यादा से ज्यादा विजुअलाइज करें। किताबें पढ़ते समय उन चीजों की एक छवि अपने दिमाग में बनाने की कोशिश करें। माइंड को तेज करने में विजुअलाइजेशन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

4. डांस
डांस एक ऐसी एक्टिविटी है, जो न सिर्फ आपके शरीर को फूर्तिला बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि आपके माइंड को भी एक्टिव रखने का काम करता है। आप अपने माइंड को स्ट्रॉन्ग करने के लिए डेली रूटीन में डांस भी शामिल कर सकते हैं।

5. चेस खेलना
दिमाग के खेल में शतरंज प्राचीन समय से लोगों का पसंदीदा खेल रहा है। इस खेल को खेलने के लिए प्लेयर को अपना दिमाग पूरी तरह इस खेल में ही एकग्र करना पड़ता है। रिसर्च के मुताबिक चेस खेलने से आपका दिमाग तेज होता है और आपके सोचने की शक्ति बढ़ती है। आप अपने दोस्तों के साथ भी चेस खेल सकते हैं। अगर आपको कोई नहीं मिल रहा, तो आप अपने मोबाइल फोन में भी चेस गेम को डाउनलोड कर अकेले खेल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
