Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है एलोवेरा का ये पार्ट, यूज करने से पहले जान लें सही तरीका

हम सभी के घर में एलोवेरा का पौधा जरुर मिल जाएगा। जिसके पीछे एक बड़ा कारण है एलोवेरा के फायदे। एलोवेरा एक ऐसा औषधीय पौधा है जिसके खाने से लेकर लगाने तक के फायदे है। किसी भी तरह के स्किन की समस्या से निजात पाने से लेकर, शरीर की अंदरुनी बीमारियों से लड़ने के लिए एलोवेरा का प्रयोग किया जाता है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर दवाइयों के इस्तेमाल में हर क्षेत्र में ऐलोवेरा काफी कारगर साबित हुआ है। लेकिन कोई चीज तभी आपको लाभ पहुंचा सकती हैं जब आप उसका ठीक तरह से इस्तेमाल करें। वैसे ही एलोवेरा के गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर आपको इससे नुकसान भी हो सकता है।
कई लोग एलोवेरा के पौधे से एलोवेरा तोड़कर सीधे उसका उपयोग कर लेते हैं, जो गलत होता है। एलोवेरा में जहरीला एलोइन होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए एलोवेरा के जहरीले एलोइन से छुटकारा पाए बिना इसका इस्तेमाल करना गलत होता है।
क्या होता है एलोइन

एलोइन को एलोवेरा से कैसे करें अलग
- एलोवेरा से एलोइन की परत हटाने के लिए आप सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को धोकर यूज कर सकते हैं, या फिर उसको टिशू पेपर या साफ सूती कपड़े से साफ कर सकते हैं।
- पत्ते के निचले हिस्से को एक गिलास पानी में कुछ देर डुबो कर रख सकते हैं। ऐसा करने से पीली परत हट जाएगी। परत हटाने के बाद आप एलोवेरा को काफी समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।
- एलोवेरा को चम्मच की मदद से निकालकर मिक्स कर लें और इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें। इसके बाद आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।

एलोवेरा से होने वाले अन्य नुकसान
- विशेषज्ञों के मुताबित अगर कुछ दिनों तक 1 ग्राम से ज़्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल खाने में किया गया, तो इससे किडनी फेल हो सकती हैं।
- एलोवेरा के लेटेक्स का ज्यादा सेवन कैंसर का कारण बन सकता है। इसके अलावा डायरिया, पेट में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
- एलोवेरा के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
- एलोवेरा में मौजूद लेक्साटिव प्रभावों के कारण कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है।
- इसके ज्यादा सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।
- गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, इससे बच्चे को जन्म देने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
- यह शरीर में पोटेशियम के लेवल को कम कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications