Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
World's Heaviest Man : दुनिया के सबसे भारी शख्स ने घटाया 542 किलो वजन, जानें कैसे हुआ मुमकिन
How world's heaviest man lost 542 kg: दुनिया के सबसे भारी व्यक्ति माने जाने वाले खालिद बिन मोहसेन शारी ने 546 किलोग्राम से ज्यादा घटाकर इतिहास रच दिया है। अब उनकी फोटो इंटरनेट पर सनसनी मचा रही हैं। वो अब बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि शारी ने सऊदी अरब के पूर्व किंग अब्दुल्ला की मदद से वेटलॉस किया है।
शारी तीन साल से बिस्तर पर पड़े हुए थे और उनका वजन 610 किलोग्राम हो चुका था। इसी बीच साल 2013 में किंग अब्दुल्ला का ध्यान उनकी ओर गया। इसके बाद किंग अब्दुल्ला ने खालिद बिन मोहसेन शारी की जान बचाने के लिए इलाज और उचित देखभाल की व्यवस्था करने का आदेश दिया। एक वक्त पर शारी की हालत इतनी खराब थी कि वो बिना दूसरों के मदद के कुछ नहीं कर सकते थे। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे ये शख्स 546 किलो वजन कम करने में कामयाब रहा।

सर्जरी कराई गई
शारी की दुर्दशा से दुखी होकर, किंग अब्दुल्ला ने मदद करने का फैसला किया, उन्होंने शारी की जान बचाने के लिए निशुल्क सहायता दी। शारी के इलाज के लिए तीस डॉक्टरों की एक टीम बनाई और जहां उसकी गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी हुई और खाने के साथ ही साथ नियमित व्यायाम करवाया गया। एक खास तरीके के बिस्तर को डिजाइन किया गया, जिस पर रखकर शारी को जजान में उनके घर से सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग फहद मेडिकल सिटी ले जाया गया।
छह महीने 610 किलो से 63 किलो के हो गए शारी
शुरुआत के छह महीने में ही शारी ने अपना आधा वजन कम कर लिया। इसके लिए फिजियोथेरेपी ही दी गई। साल 2023 में शारी का वजन घटकर 63.5 किलोग्राम रह गया। हालांकि वजन कम होने के बाद भी शारी के शरीर में स्किन की लेयर बन गई थी। इसके लिए कई सर्जरी की गई। शारी का वजन कम कराने के लिए शामिल टीम के लोगों ने उन्हें "the smiling man" नाम दिया, जिसका मतलब है कि मुस्कुराता हुआ इंसान। अब लोग उन्हें इसी नाम से बुला रहे हैं
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
