Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने घटाया 50 किलो वजन, खुद शेयर कर बताया कैसे हुआ मुमकिन?
Hrithik Roshan's sister Sunaina weight loss : ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने 50 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया है। अब वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया में उनका ये बदला हुआ लुक वायरल हो रहा है। वहीं सुनैना रोशन ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने वेटलॉस जर्नी के बारे में खुलकर बात की है।
सुनैना रोशन ने बताया कि उनका वजन घटाने का सफर ग्रेड 3 फैटी लिवर और पीलिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरने के बाद शुरू हुआ। इन समस्याओं ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव किया और उन्होंने हेल्दी तरीके से अपना वजन घटाने का फैसला किया। आइए जानते हैं कैसे सुनैना ने घटाया वजन।

खूब खाती थी जंक फूड
सुनैना रोशन ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खुलकर बताते हुए कहा कि उनकी लाइफस्टाइल बिल्कुल भी हेल्दी नहीं थी। वह रेगुलर अपनी डाइट में पिज्जा, बर्गर, और फास्ट फूड खाती थीं। इन आदतों का असर सीधे उनकी सेहत पर पड़ा, जिससे उन्हें पीलिया और फैटी लिवर जैसी गंभीर समस्याओं से गुजरना पडा।
सुनैना ने बताया कि इन हेल्थ इश्यूज से गुजरने के बाद मैंने तुरंत अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए जंक फूड को अपनी डाइट से पूरी तरह से हटा दिया और ऐसी डाइट फॉलो करने लगी, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने के बजाय पोषण दें।
डाइट से मिला खूब फायदा
सुनैना रोशन ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि जंक फूड को छोड़कर हेल्दी खाना और वजन घटाना उनके लिए कभी भी आसान नहीं था। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की थी, तो उनके लिए परफेक्शन की बजाय प्रोग्रेस अधिक महत्वपूर्ण था।
सुनैना रोशन ने बताया कि हेल्दी डाइट के जरिए उन्होंने ग्रेड 3 फैटी लिवर की बीमारी को ठीक करने में सफलता हासिल की है। अब उनके पास केवल हल्का ग्रेड 1 फैटी लिवर बचा है, जल्द ही इसे भी पूरी तरह से ठीक कर लेंगी।
डाइट में खाती हैं अब ये सब
वजन घटाने और अपनी सेहत में सुधार करने के लिए उन्होंने अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और लीन प्रोटीन को शामिल किया। यह सभी तत्व उनके शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं, साथ ही यह उनकी फैटी लिवर जैसी समस्याओं को भी सुधारने में सहायक रहे हैं।
वर्कआउट से भी हुआ फायदा
सुनैना रोशन के वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन में हेल्दी खानपान के साथ-साथ एक्सरसाइज और वर्कआउट का भी अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ आहार में बदलाव से ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से वर्कआउट करने से भी उनके शरीर में शानदार बदलाव आया।
सुनैना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फॉलोवर्स के साथ अपनी फिटनेस यात्रा के वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने वेटलिफ्टिंग और पिलाटे करते हुए कुछ वीडियो पोस्ट किए थे, जो बताते हैं कि रेगुलर वर्कआउट करने से खूब फायदे मिलते हैं। अलग-अलग तरीके से लाभ मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications