Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hug Day 2026: हग करने से कम होता है स्ट्रेस और दिल रहता है हेल्दी, जानें गले मिलने के 5 खास फायदे
Hug Day 2026: हग डे हर साल 12 फरवरी को मनाया जाता है, जो वैलेंटाइन वीक का एक खास और खूबसूरत दिन होता है। इस दिन लोग अपने करीबी लोगों को गले लगाकर अपनी भावनाओं और प्यार को जाहिर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गले लगना सिर्फ एक इमोशनल एहसास नहीं होता, बल्कि आपके शरीर और मन दोनों के लिए भी फायदेमंद होता है? जी हां, गले लगने से कई तरह के फिजिकल और मानसिक फायदे होते हैं। हग सिर्फ प्यार जताने का अवसर नहीं देता, बल्कि यह संबंधों को मजबूत करने, भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का भी एक बेहतरीन तरीका है। शोध बताते हैं कि गले लगाने से न केवल रिश्तों में नजदीकी आती है, बल्कि इसका असर आपके शरीर पर भी सकारात्मक रूप से पड़ता है। तो आइए, जानते हैं कि हग करने से सेहत के क्या फायदे मिलते हैं -

मूड में सुधार करे
गले लगाना हमारी मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो शरीर में लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जो तनाव व चिंता को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है। इससे शरीर में खुशी और सुकून का एहसास बढ़ता है और नकारात्मक भावनाएं कम होती हैं।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करे
गले लगाने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की सक्रियता बढ़ती है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। रोजाना झप्पी लेने से रोगों के खिलाफ शरीर की रक्षा बेहतर ढंग से काम करती है।
दिल को हेल्दी रखे
कई शोध यह बताते हैं कि हग करने से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। दरअसल, गले लगाने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जो दिल की सेहत में सुधार करता है। इससे दिल पर पड़ने वाला तनाव कम होता है और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को सहारा मिलता है।
हाई बीपी को कंट्रोल करे
गले लगाने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है। इसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यह हृदय संबंधी जोखिमों को कम करने में भी मदद कर सकता है।
अकेलेपन और डिप्रेशन को कम करे
गले लगाने से न केवल खुशी बढ़ती है, बल्कि यह अकेलेपन और डिप्रेशन की समस्या को भी दूर कर सकता है। इससे सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे खुशी वाले हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
