Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Hypnotism Pros and Cons: क्या होती है सम्मोहन क्रिया या हिप्नोटिज्म, कैसे करता है काम और इसके नुकसान
हिप्नोटिज्म यानि सम्मोहन के कारण किसी व्यक्ति के मानसिक स्थिति और एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। हिप्नोटिज्म में व्यक्ति का ध्यान एक जगह केंद्रित करवाया जाता है। हिप्नोथेरेपी एक ऐसा इलाज है जो प्राचीन समय से प्रयोग की जा रही है। आज के समय में आपको हिप्नोटिज्म के कई डॉक्टर भी मौजूद हैं।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया है कि हिप्नोटिज्म टेंशन, डिप्रेशन, एंजाइटी जैसे कई तरह की चिकित्सा स्थितियों का इलाज कर सकता है या नहीं। हिप्नोथेरेपी का लक्ष्य मरीज के मानसिक स्थिति को बेहतर ढंग से नियंत्रित करना सीखने में मदद करना है। डिप्रेशन के मामले में, हिप्नोथेरेपी सत्र किसी व्यक्ति को रिलेक्स करने में मदद करने के लिए काफी प्रभानी माना जाता है। हिप्नोथेरेपी के द्वारा व्यक्ति की बिना चिंता और तनाव को बढ़ाएं उसकी समस्या पर चर्चा की जा सकती है।

हिप्नोटिज्म थेरेपी कैसे करती है काम ?
हिप्नोथेरेपी सेशन आमतौर पर लगभग एक घंटे तक रहता है। जिसमें एक ट्रेंड डॉक्टर आपको हिप्नोटाइज करने के लिए कई विश्राम तकनीकों का यूज करता है। इस अवस्था में आप जगे हुए रहते हैं, और आपका शरीर अधिक शिथिल हो जाता है और मन डॉक्टरों के सुझावों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है।
डॉक्टर के सुझाव उस स्थिति या व्यवहार पर निर्भर करेंगे जिसका आप इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं। हिप्नोथेरेपी अनहेल्दी आदतों को लक्षित करने में मदद कर सकती है और उन्हें स्वस्थ व्यवहारों से बदल सकती है।
हिप्नोथेरेपी के फायदे
हिप्नोथेरेपी इनवेसिव थेरेपी या अतिरिक्त दवाओं की आवश्यकता के बिना आपकी मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करने में मदद करता है। डॉक्टर हिप्नोथेरेपी को कम से कम दुष्प्रभावों के साथ एक सुरक्षित उपचार विकल्प मानते हैं। डॉक्टर इस थेरेपी का इस्तेमाल कई समस्याओं के इलाज के लिए करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
* डिप्रेशन
*एकाग्रता की समस्या
* स्मोकिंग पर कंट्रोल करना
डिप्रेशन से ग्रसित व्यक्ति कई तरह की भावनाओं का अनुभव करता है। हिप्नोथेरेपी का उपयोग नकारात्मक व्यवहारों के इलाज के लिए भी किया जाता है जो किसी व्यक्ति के डिप्रेशन को खराब कर सकता है। इन व्यवहारों में धूम्रपान और खराब खाने और सोने की आदतें शामिल हो सकती हैं।
हिप्नोथेरेपी के नुकसान
हिप्नोथेरेपी के कुछ जोखिम हैं। सबसे खतरनाक झूठी यादें बनाने की क्षमता है। कुछ अन्य संभावित दुष्प्रभावों में सिरदर्द, चक्कर आना और चिंता हैं। हालांकि, ये आमतौर पर हिप्नोथेरेपी सत्र के तुरंत बाद ठीक हो जाते हैं। हिप्नोथेरेपी करवाने के बारे में सोचने वाले लोगों को पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
