Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बिना काटे कैसे पहचानें लाल और मीठा तरबूज, मास्टर शेफ ने बताया खरीदने का तरीका
How to Select a Sweet and Natural Watermelon : गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में तरबूज की बहार आ जाती है। यह फल न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। लेकिन अक्सर लोग सही तरबूज चुनने में कंफ्यूज हो जाते हैं। बाहर से देखने में तो सारे तरबूज एक जैसे लगते हैं, लेकिन अंदर से कुछ फीके, कुछ कच्चे और कुछ पानी जैसे स्वाद वाले निकलते हैं।
बाजार में केमिकल से पके हुए तरबूज भी बिक रहे हैं, जो लाल होते हैं लेकिन खाने में बेस्वाद होते हैं। मास्टर शेफ्स के मुताबिक, कुछ आसान तरीकों से आप बिना काटे ही पहचान सकते हैं कि कौन सा तरबूज लाल और मीठा निकलेगा।

1. फील्ड स्पॉट देखें
तरबूज के नीचे का पीला धब्बा, जिसे फील्ड स्पॉट कहा जाता है, उसकी मिठास का पहला संकेत होता है। अगर यह धब्बा गहरा पीला या क्रीमी येलो है, तो समझिए तरबूज पका हुआ और मीठा है। सफेद या हल्का पीला धब्बा बताता है कि फल अधपका हो सकता है।
2. वजन पर दें ध्यान
एक जैसे आकार के दो तरबूजों में जो ज्यादा भारी है, वही ज्यादा रसदार और मीठा होगा। इसका मतलब है कि उसमें पानी की मात्रा ज्यादा है, जो मिठास का संकेत है।
3. थैम्पिंग टेस्ट करें
तरबूज को हल्के से थपथपाकर देखें। अगर इससे गूंज जैसी आवाज आती है, तो यह तरबूज पूरी तरह पका और अंदर से लाल होगा। अगर आवाज फीकी या ठंडी लगे तो वह कच्चा या अधपका हो सकता है।
4. जाल या जाली देखें
कई तरबूजों की सतह पर सुनहरे रंग की रेखाएं या जाली जैसी आकृतियां होती हैं। यह मधुमक्खियों द्वारा परागण (pollination) के संकेत हैं, और ऐसे तरबूज अधिक मीठे होते हैं।
5. शेप और स्किन
अधिकतर मीठे तरबूज गोल होते हैं जबकि लंबे या अंडाकार तरबूज का स्वाद हल्का हो सकता है। साथ ही, तरबूज की स्किन अगर डल (बिना चमक के) और कठोर है, तो यह संकेत है कि फल अच्छी तरह से पका हुआ है।
इन टिप्स को अपनाकर आप अगली बार बाजार से बिना काटे ही बढ़िया, मीठा और लाल तरबूज खरीद सकते हैं। तो इस गर्मी में तरबूज का स्वाद उठाइए, वो भी बिना किसी धोखे के!
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications