Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
IND vs NZ: शुभमन गिल फिट रहने के लिए करते हैं ये काम, नाश्ते से लेकर डिनर में खाते ये पॉवरपैक्ड फूड
Indian Cricketer Shubman Gill Diet : भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह मुंबई की गर्मी को नहीं झेल पाए। उन्होंने 23वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रीज छोड़ने का फैसला किया। वह आउट नहीं हुए हैं। वह मैच में फिर से बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
शुभमन गिल हमेशा से अपने बेहतरीन पारियों के वजह से जाने जाते हैं। वर्ल्ड कप से पहले यो-यो टेस्ट में भी विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली ने यो-यो टेस्ट में 17.2 स्कोर किया था जबकि गिल का यो-यो टेस्ट में स्कोर 18.7 रहा। आइए जानते हैं गिल कैसे खुद को फिट रखते हैं, इसके लिए शुभमन गिल की डाइट और फिटनेस का सीक्रेट-

वर्कआउट रुटीन है सख्त
शुभमन गिल काफी सख्त रूटीन फॉलो करते हैं। उनका कहना है कि वर्कआउट तभी प्रभावी हो सकता है जब व्यक्ति अनुशासित हो और उसकी उचित देखरेख भी हो। शुभमन कई प्रकार के वर्कआउट पर ध्यान केंद्रित करते हैं जैसे डंबल, चेस्ट प्रेस आदि।
ब्रेकफास्ट
गिल अपने दिन की शुरुआत पावर-पैक नाश्ते के साथ करते हैं। अंडे, दलिया और फल इसमें मुख्य भूमिका निभाते हैं, जिससे उन्हें क्रिकेट के मैदान को जीतने की ऊर्जा मिलती है। चाहे ऑमलेट हो या उबले अंडे, शुबमन गिल जानते हैं कि अपनी सुबह की सही शुरुआत कैसे करनी है।

लंच
जब दोपहर के भोजन की बात आती है, तो गिल इस वक्त कार्ब्सयुक्त आहार लेना पसंद करते हैं। ग्रील्ड चिकन, मछली, या दाल के साथ भूरे चावल और सब्जियाँ उनकी दोपहर की दावत बनाती हैं। शुभमन गिल की फिटनेस का सीक्रेट है कि वो बिना ग्लूटेन फ्री रोटी खाते हैं।
डिनर
गिल अपने दिन को पूरा करने के लिए हल्के लेकिन प्रोटीन से भरपूर डिनर का विकल्प चुनते हैं। सब्जियों के साथ भरपूर मात्रा में लेंब उनकी पसंदीदा फूड में से एक है।
चीट डे
गिल चीट डे पर शहद के साथ पेनकेक्स खाना पसंद करते हैं
प्रैक्टिस
करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभमन का अपना एक फिक्स मोटो है। उनका मानना है कि केवल प्रैक्टिस ही उन्हें सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद कर सकता है और इसी तरह वह खुद को ट्रेन करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications