Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Cup 2023: विराट कोहली ले रहे हैं वर्ल्ड कप के दौरान यह खास डाइट, शेफ ने किया खुलासा
वर्ल्डकप के मैच के दौरान विराट कोहली सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पांच मैचों में 354 रन बनाए हैं। कोहली विश्व कप के दौरान भी खाने को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं। इसी बीच, उनके खाने के मेन्यू को लेकर खुलासा हुआ है।
दरअसल, वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया जिस होटल में स्टे कर रही है। उसी होटल के एक एक्जिक्यूटिव शेफ ने विराट कोहली के वर्ल्ड कप डाइट को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि विराट हाई प्रोटीन के साथ ही लो कार्ब्स डाइट लेना ज्यादा पसंद करते हैं। प्रोटीन के लिए विराट टोफू और सोया आदि का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। जबकि कुछ क्रिकेटर्स मछली और ग्रिल्ड चिकन आदि भी खाते हैं। लेकिन विराट अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह से सख्त हैं।

टोफू और सोया भोजन करते हैं विराट
भारतीय टीम में रागी डोसा एक पसंदीदा व्यंजन है। नाश्ते में टीम इंडिया को रागी डोसा काफी पसंद है। दूसरी ओर, वीगन होने के कारण विराट अपनी प्रोटीन आवश्यकताओं के लिए टोफू और सोया आधारित भोजन पर निर्भर हैं।
मांस नहीं खाते विराट
रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के बुफे में अलग-अलग तरह के मांस होते हैं लेकिन खिलाड़ी उबले हुए या ग्रिल्ड चिकन या मछली का विकल्प चुनते हैं। विराट के लिए उबले हुए खाने तैयार किए जाते हैं। इनमें शाकाहारी डिम सम्स और अन्य सब्जी-आधारित प्रोटीन जैसे सोया और मॉक मीट होते हैं। इसके अलावा वह टोफू जैसे लीन प्रोटीन का भी सेवन करते हैं। जितना संभव हो सके उतना कम डेयरी उत्पाद उनके खाने में होते हैं।
2023 वर्ल्ड कप के लिए खास बदलाव
साल 2011 के वर्ल्ड कप के मुकाबले विराट ने इस बार फिटनेस को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं।
- विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे साल 2011 में कोई खास डाइट फॉलो नहीं करते थे, लेकिन इस बार वे इसे लेकर काफी सख्त हैं।
- इस बार वे वजन को लेकर भी काफी कॉन्शियस हैं। साल 2011 में उनका वजन 80 किलो था, जो फिलहाल 75 किलोग्राम है।
- इस वर्ल्ड कप के लिए विराट एक्सरसाइज और वर्कआउट को लेकर भी काफी एक्टिव हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
