Latest Updates
-
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स
एक्ट्रेस कुशा कपिला हाई फंक्शनल डिप्रेशन से हैं पीड़ित, जानें क्या होती है यह बीमारी?
Kusha Kapila Suffered With High-Functioning Depression : हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने खुलासा किया है कि वो हाई फंक्शनल डिप्रेशन से जूझ रही हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वो 2020 से ही अटेंशन डेफ़िसिट डिसऑर्डर (Attention Deficit Disorder) और हाई फंक्शनल डिप्रेशन से पीड़ित हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार दुनियाभर के 264 मिलियन लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं हाई फंक्शनल डिप्रेशन क्या होता है?

हाई फंक्शनल डिप्रेशन
हाई फंक्शनल डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति सामान्य दिखने के बाद भी अंदर से भावनात्मक रूप से व्यथित होता है। आमतौर पर इस समस्या से गुजरने वाल मरीजों के लक्षणों को पहचान पाना मुश्किल होता है। इस डिप्रेशन की एक वजह दबाव भी होता है। यह एक पर्सिस्टेंट डिप्रेसिव डिसऑर्डर का भी एक प्रकार हो सकता है।
हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन के लक्षण
- फोकस के साथ सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी।
- शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना।
- मूड बदलने के साथ ही साथ चिड़चिड़ापन होना।
- भूख की कमी।
- इस डिप्रेशन से जूझ रहे लोग अचानक से सोशल एक्टिविटीज से कटना शुरु कर देते हैं, उन्हें हर चीज में खुशी और सुख को ढूंढने में मुश्किल होती है।
इस डिप्रेशन को क्या चीजें देती हैं बढ़ावा
एक्सपर्ट कहते हैं इस तरह के डिप्रेशन के बढ़ने के पीछे कई तरह की स्थितियां हो सकती हैं, जैसे-
- आर्थिक तंगी
- स्ट्रेस
- किसी खास की मुत्यु का सदमा
- अकेलापन
- जिंदगी में बड़ा उतार-चढ़ाव
हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन बचाव
- हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से बचने के लिए लोगों से घुले-मिले। अवसाद से बचने के लिए अकेले रहने से बचे।
- हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से बचने के लिए स्ट्रेस या ज्यादा प्रेशर लेने से बचे।
- लाइफस्टाल में बदलाव करें।
- घूमे-फिरे, एक्सरसाइज और खान-पान पर ध्यान दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications