Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
आज है International Plastic Bag Free Day, जानें प्लास्टिक की थैली में गर्म चीजें खाने के खतरनाक नुकसान
International Plastic Bag Free Day: हर साल 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (International Plastic Bag Free Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना और लोगों को इसके नुकसान के प्रति जागरूक करना है। आज के समय में आपने देखा होगा कि बहुत से लोग प्लास्टिक की थैली में चाय, सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थ लेकर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सीधे तौर पर जहर का सेवन कर रहे हैं और खतरनाक जानलेवा बीमारियों का न्यौता दे रहे हैं। जान लें कि गर्म तापमान के संपर्क में आने पर प्लास्टिक से हानिकारक रसायन भोजन और पेय पदार्थ में मिल जाते हैं। आइए जानते हैं प्लास्टिक की थैली में गर्म चीजें रखने या खाने के क्या नुकसान हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। साथ ही इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य भी जान लेते हैं।

International Plastic Bag Free Day क्या है और क्यों मनाया जाता है?
हर साल 3 जुलाई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को प्लास्टिक बैग के पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। यह दिन लोगों को कपड़े, जूट या अन्य पर्यावरण-अनुकूल बैग अपनाने के लिए प्रेरित करता है। लोगों को इस दिन को मनाकर प्रेरित किया जाता है कि प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल हमारे आने वाले भविष्य के लिए कितना खतरनाक है।
प्लास्टिक की थैली में गर्म चाय या खाना रखना क्यों खतरनाक हो सकता है?
जो पाठक इस लेख को पढ़ रहे हैं उनमें से बहुत से प्लास्टिक की थैली में गर्म चाय, खाना और समोसे आदि लेकर आते होंगे और उनका लुत्फ उठाते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कितना खतरनाक है। दरअसल, प्लास्टिक के बैग में गर्म खाना रखने से उसमें मौजूद हानिकारक तत्व उसमें घुल जाते हैं, जो कैंसर जैसी कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं।

गर्म चीजों के संपर्क में आने पर प्लास्टिक से कौन-कौन से केमिकल निकल सकते हैं?
कुछ प्रकार के प्लास्टिक में ऐसे रसायन पाए जाते हैं जो अधिक तापमान पर भोजन में मिल सकते हैं, जैसे BPA (Bisphenol-A) जो कुछ प्रकार के प्लास्टिक में होते हैं। Phthalates और अन्य प्लास्टिक एडिटिव्स निकलते हैं। ये पदार्थ लंबे समय तक अधिक मात्रा में शरीर में पहुंचने पर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। ये बात भी जान लें कि हर प्लास्टिक में रसायन समान मात्रा में नहीं होते हैं वो प्लास्टिक की गुणवत्ता पर निर्भर करते हैं।
प्लास्टिक की थैली में गर्म खाना खाने व पीने से क्या हो सकता है?
1. जान लें कि कुछ प्लास्टिक रसायन शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन की आशंका बढ़ सकती है।
2. जिन लोगों को पेट संबंधी समस्या है उन्हें तो प्लास्टिक की थैली में बिल्कुल भी नहीं खाना लाना चाहिए क्योंकि गर्म भोजन में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण या रसायन मिल जाने पर पेट दर्द, गैस, अपच या अन्य पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
3. कुछ अध्ययनों में पता चला है कि प्लास्टिक की थैली में गर्म खाने का सेवन करने से कैंसर, प्रजनन संबंधी समस्या और मेटाबॉलिक विकारों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। तभी तो प्लास्टिक बैन अभियान भी चलाया जा रहा है।
4. इस बात का खास ध्यान रखें कि प्लास्टिक के बैग में गर्म खाना बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए जहर के समान है। इससे उनके शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
