Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
हॉलीवुड-बॉलीवुड ही नहीं पाकिस्तानी स्टार्स भी है योग के दीवाने, एक तो बन चुकी हैं योगा ट्रेनर
Pakistani actors who practice yoga : दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। लाइफ बैलेंस को बनाए रखने के लिए लोग फिजिकली फिट रहने के साथ ही मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लेने लगे हैं। आज दुनियाभर में आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रेटी भी योग करना पसंद करते हैं।
योग न केवल बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्टर के वर्कआउट रूटीन का जरूरी हिस्सा बन गया है, बल्कि कई पाकिस्तानी एक्ट्रेस भी फिट रहने के लिए योग का सहारा लेती है। इन स्टार्स में काफी मशहूर नाम भी शामिल है। आइए आपको बताते है कि उन पाकिस्तानी सेलेब्स के बारे में जो जिम से ज्यादा योग करना पसंद करते हैं।

माहिरा खान
महिरा खान जितनी पाकिस्तान में मशहूर हैं, उतनी ही फैन फॉलोइंग उनकी भारत में भी है। एक्ट्रेस फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट और योग करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि नियमित योग और मेडिटेशन से स्वस्थ शरीर और शांत मन को पाया जा सकता है।
आयशा उमर
पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर भी फिट रहने के लिए योग और वॉक करना पसंद करती हैं। वो हमेशा इन दोनों एक्सरसाइज का कॉम्बो करना पसंद करती हैं।

हीरा मणि
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हीरा मणि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्वस्थ आहार के अलावा योग करने से उन्हें स्वस्थ जीवन जीने में बहुत मदद मिली है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकांउट योगा करते हुए की तस्वीरों भरी हुई। हीरा मणि ने योग को अपने जीवन में पूरी तरह ढ़ाल दिया है।

मेहविश हयात
पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस में से एक मेहविश हयात को अपने फिटनेस प्लान में योग करना पसंद है। एक्ट्रेस को कई बार योग करते हुए देखा जा चुका हैं।

सना फखर
44 वर्षीय अभिनेत्री सना फखर अपनी हेल्थ को लेकर बहुत कॉन्शियस है। बढ़ती उम्र में भी फिट नजर आने के लिए सना योग का सहारा लेती हैं।
उर्वा और मावरा होकेन
पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस उर्वा और मावरा होकेन दोनों ही बहनें पाकिस्तान में फेमस हैं। मावरा को तो हम सनम तेरी कसम मूवी में भी देख चुक हैं। सेलेब सिस्टर्स की ये जोड़ी योग की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। वे दोनों सुबह-सुबह टहलना और योग करना पसंद करती हैं।

सिंगर अली जफर
सिंगर अली जफर की गायकी की दोनों मुल्क फैन है और ये एक्टर और सिंगर योगा के फैन हैं। अली जफर फिट रहने के लिए योग करना और स्वस्थ भोजन खाना पसंद है।

मीशा शफी
गायिका मीशा शफी ने योग में महारत हासिल कर रखी है। सिंगर 2021 में योगा टीचर के रूप में ग्रेजुएशन तक कर चुकी हैं। और 200 घंटे की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब वो एक सर्टिफाइड योगा ट्रेनर तक बन चुकी हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
