Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
International Yoga Day 2025: ना जिम चाहिए, ना योगा मैट! ऑफिस टाइम में करें 5 ये योगासन टाइम; रहें एनर्जेटिक
International Yoga Day 2025: 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाता है। पूरा विश्व बड़ी तेजी से योग की ओर जा रहा है। दुनियाभर में इस दिन को स्वास्थ्य और मानसिक शांति के प्रतीक के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि दिल और दिमाग को भी शांति प्रदान करता है। बता दें कि नियमित रूप से योग करने से कई तरह की बीमारियों से पीछा छूट जाता है मगर ऑफिस जाने वाले ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास समय का बड़ा अभाव रहता है।
खासतौर पर वो महिलाएं जिनके ऊपर घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में वो अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं। ऐसे ही कामकाजी लोगों के लिए हम आज 5 ऐसे योगासन लेकर आए हैं जिन्हें ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे कर सकते हैं। आइए जल्दी से उनके बारे में जान लेते हैं।

1. नेक रोल (गर्दन की स्ट्रेचिंग)
महिला हो या पुरुष अक्सर लोग गर्दन में दर्द की शिकायत करते हैं। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी है लेकिन योगा करने का समय नहीं है तो ऑफिस की कुर्सी में बैठे-बैठे इस योग को कर सकती हैं। इसके लिए धीरे-धीरे गर्दन को पहले दाएं फिर बाएं घुमाएं। आगे और पीछे झुकाएं। ऐसा करने से गर्दन के तनाव और जकड़न से राहत मिलती है।
2. शोल्डर रोल (कंधों का घुमाव)
कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने से कई बार कंधों में दर्द होने लगता है। वहीं बढ़ती उम्र का भी तकाजा होता है। ऐसे में बिना किसी योग मैट के ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे इस आसन को कर सकते हैं। इसके लिए कंधों को ऊपर उठाएं और पीछे की ओर गोल घुमाएं। फिर विपरीत दिशा में घुमाएं। ऐसा करने से कंधे और ऊपरी पीठ का तनाव कम होता है।

3. सीटेड ट्विस्ट (बैठे-बैठे पीठ का मरोड़)
बढ़ती उम्र में पीठ में दर्द होना आम समस्या हो जाती है। अगर आपके पास समय का अभाव है तो ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे पीठ दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए कुर्सी पर सीधे बैठें, दाएं हाथ को बाएं घुटने पर रखें और शरीर को बाईं ओर मोड़ें। फिर उल्टी दिशा में ऐसा ही करें। नियमित रूप से ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ती है और पाचन बेहतर होता है।
4. डीप ब्रीदिंग (गहरी सांस लेना)
योगासन हर उम्र के लोगों के लिए बेस्ट होता है। ऑफिस गोइंग लोगों के लिए डीप ब्रीदिंग योगासन करना आसान होता है। इसके लिए आप ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे आंखें बंद करें, गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें। इसे 2-3 मिनट दोहराएं। ऐसा करने से स्ट्रेस कम होता है, फोकस बढ़ता है।
5. वृक्षासन (सीटेड ट्री पोज)
ऑफिस में छोटे-छोटे ब्रेक लेकर इन आसान योगासन को किया जा सकता है। इसके लिए एक पैर को दूसरे पैर पर रखें (क्रॉस पोजिशन में) अब हाथों को नमस्ते मुद्रा में जोड़ें। करीब 5 मिनट तक ऐसे ही बैठे इस योग को करे से बैलेंस बनता है, शांति मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
