Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
विदेश की धरती से पीएम मोदी ने लोगों को बताया योग का महत्व, कहा- कॉपीराइट-रॉयल्टी और पेटेंट फ्री है योग
इंटरनेशनल योग डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजिक योग कार्यक्रम में योग किया, और लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री अपने फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होने शुरू से लोगों को योग का महत्व बताया है और उनसे अपने लाइफस्टाइल में योग शामिल करने की सलाह दी है।

योग हेल्दी समाज का करता है निर्माण-पीएम
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक स्वस्थ और शक्तिशाली समाज के बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग एक विचार था, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। आज के समय में योग ग्लोबिल स्पिरट बन चुका है।
योग ने लोगों को जोड़ा-पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार योग ने हमेशा ही लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम किया है। हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपरा को पोषित किया है।
योग पर किसी का कॉपीराइट नहीं- पीएम
पीएम मोदी ने योग दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत से आया और यह भारत की बहुत पुरानी परंपरा है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए हम सब एक साथ आ रहे हैं, यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है। योग कॉपीराइट-रॉयल्टी और पेटेंट फ्री है। इस पर किसी का भी कॉपीराइट नहीं है। कोई भी इसका लाभ उठा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
