Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
International Yoga Day : शिल्पा से लेकर करीना तक, योग से खुद को फिट रखती हैं ये बॉलीवुड की सुंदरिया
योग के द्वारा स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जिसके लिए हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को योग के द्वारा मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे जागरुक करना है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच योग काफी मशहूर है। कई बॉलीवुड सेलेब्स हेल्दी और फिट शरीर पाने के लिए योग का अभ्यास करती हैं। कई एक्ट्रेस के खूबसूरत फिगर और हेल्दी रहने का राज भी योग ही है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होने योग को अपने फिटनेस का मूल मंत्र बना रखा है।

1. शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी का योग प्रेम तो हम सभी जानते हैं। उन्होंने अपने योगासनों की कई योग डीवीडी भी जारी की हैं। पिछले कई सालों से शिल्पा योग का अभ्यास कर रही हैं। अपने पहली प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ते मोटापे से निपटने के लिए उन्होने योग का सहारा लिया। जिसके बाद से योग उनकी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है।
2. करीना कपूर खान
करीना कपूर खान योग को योगासन काफी पसंद हैं और उन्होंने इसे अपने फिटनेस रूटीन में शामिल किया हुआ है। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के समय डिलिवरी से पहले योग किया और बेबी होने के बाद भी योग करना जारी रखा।
3. बिपाशा बसु
बिपाशा बसु एक फिटनेस फ्रिक हैं। उन्होने "लव योरसेल्फ: फिट एंड फैबुलस यू" नाम से एक फिटनेस डीवीडी जारी की है जिसमें कई तरह के योगासन और उनके फायदे शामिल हैं।
4. मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, जिसमें योग भी शामिल है। एक्ट्रेस अपने फिगर को मेंटेन करने और अपने शरीर के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए रेगुलर योग करती हैं। उन्होंने योग के फायदों को बढ़ावा देने के लिए योग स्टूडियो के साथ भी हाथ मिलाया है।
5. कंगना रनौत
कंगना रनौत कई सालों से योग कर रही हैं। एक बार इंटरव्यू के दौरान उन्होने बताया कि योग उनके एक्टिंग करियर कीके बीच मन को शांत रखनने और जमीन से जुड़े रहने में मदद करता है।
6. जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज ने भी योग को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल किया है। उन्होंने योग के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है और उनका मानना है कि इससे उन्हें स्वस्थ मन और शरीर बनाए रखने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications