Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
संडे हो या अंडे रोज खाओ अंडे.. क्या गलत है ये बात, जानें गर्मियों में अंडे खाने से क्या होता है?
Is Eating Eggs Summer Bad : अंडे में प्रोटीन के अलावा कई पोषक तत्वों की भरमार होती है और इसका सेवन करने से शरीर सेहतमंद रहता है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि अंडा खाने से शरीर में हीट यानी गर्माहट पैदा हो जाती है, जो गर्मियों में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
इस वजह से अक्सर लोग गर्मी के मौसम में अंडा खाने से परहेज करते हैं, तो ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मी में अंडा खाना चाहिए या नहीं? चलिए आपका कंफ्यूजन दूर करते हैं।

गर्मी में अंडा खा सकते हैं?
हर मौसम में अंडे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में लोग रोज एक या दो अंडे का सेवन कर सकते हैं। वैसे भी मौसम कोई भी क्यों न हो? हद से ज्यादा अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना शरीर को नुकसान हो सकता है। अंडे को बॉयल करके खाना फायदेमंद होता है और इसके अलावा आप चाहे तो ऑमलेट बनाकर भी खा सकते हैं।
गर्मी में अंडा खाते हुए बस इन बातों का रखें ध्यान
- गर्मियों में अंडे को नाश्ते में शामिल करें। इसमें मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व दिनभर के लिए एनर्जी देते हैं और अच्छे से पच भी जाते हैं।
- अंडे के अंदर के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। कई लोग इसे खाने से डरते है कि इसकी वजह से हार्ट डिजीज हो सकता है। लेकिन सच तो यह है कि रोजाना एक एग योक को खाने से किसी तरह की हार्ट की समस्या नहीं होती है, अगर आप पहले से ही कोलेस्ट्रॉल के मरीज है तो ऐसे लोगों को एग योक से परहेज करना चाहिए।
- गर्मी हर दिन एक या 2 अंडे खा सकते हैं। अंडे को बॉयल या ऑमलेट करके खा सकते हैं।
- कीमोथैरेपी के बाद मरीज को रोजाना डाइट में 90 से 100 ग्राम प्रोटीन चाहिए। ऐसे मरीजों को रोजाना चार से पांच अंडे रोजाना खाने चाहिए।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डाइटिशियन अंशु चतुर्वेदी का कहना है कि अंडे का मौसम से कोई संबंध नहीं है। अंडे में मौजूद उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन मसल्स बनाने में भी बहुत फायदेमंद होता है। जिम जाने वाले लोग चाहे तो एग यॉक निकाल कर एग खा सकते है। क्योकि एग यॉक में फैट कन्टेंट ज्यादा होता है, इसलिए वह सफेद हिस्सा खा सकते हैं तो उससे फैट नहीं बढ़ेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
