Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
भिगोकर, कच्चा या भूनकर, ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका जानें
healthiest way to eat dry fruits : ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने, हड्डियों को मजबूत बनाने और दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।
लेकिन अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स खाने का तरीका गलत चुन लेते हैं। खासकर जब इन्हें भूनकर खाया जाता है, तो इनके कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि ड्राई फ्रूट्स को भूनकर खाने से क्या नुकसान होते हैं और इन्हें सही तरीके से कैसे खाया जाए।

ड्राई फ्रूट्स को भूनकर खाने के नुकसान
पोषक तत्वों की कमी : ड्राई फ्रूट्स में मौजूद विटामिन E, विटामिन B-कॉम्प्लेक्स और मिनरल्स (जैसे जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम) गर्मी सहन नहीं कर पाते। जब इन्हें भुना जाता है, तो इनकी गुणवत्ता कम हो जाती है।
फाइबर की कमी : उच्च तापमान पर ड्राई फ्रूट्स के फाइबर का स्ट्रक्चर बदल सकता है, जिससे पाचन के लिए यह उतने लाभकारी नहीं रहते।
एंटीऑक्सीडेंट्स का नुकसान : ड्राई फ्रूट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। लेकिन भूनने पर इनकी मात्रा घट जाती है।
तेल या घी के साथ भूनना और नुकसानदायक : कई लोग ड्राई फ्रूट्स को तेल या घी में भूनकर खाते हैं। इससे न सिर्फ इनमें अतिरिक्त कैलोरी और फैट जुड़ जाते हैं, बल्कि ये मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी बढ़ा सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका
ड्राई फ्रूट्स से अधिकतम फायदा पाने के लिए इन्हें भूनकर खाने से बचना चाहिए। इनके सेवन के कुछ बेहतरीन तरीके इस प्रकार हैं:
भिगोकर खाना
- बादाम, किशमिश, अंजीर और खजूर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना सबसे अच्छा तरीका है।
- भिगोने से इनकी गर्मी कम हो जाती है और शरीर इन्हें आसानी से पचा लेता है।
- इससे पोषक तत्व अधिक तेजी से शरीर में अवशोषित होते हैं।
कच्चे खाएं
- अखरोट, पिस्ता और काजू को आप सीधे भी खा सकते हैं।
- ये दिमाग को तेज करने, दिल की सेहत और त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
दूध के साथ लेना
- मखाना और छुहारे को दूध में उबालकर खाना न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि यह शरीर को ऊर्जा और ताकत देता है।
- ठंड के मौसम में दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है।
- स्मूदी या खिचड़ी में मिलाकर
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को स्मूदी, दलिया या खिचड़ी में डालकर भी खा सकते हैं।
- इससे स्वाद भी बढ़ता है और पोषण भी मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
