Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गर्मियों का सुपरफूड गोंद कतीरा खाने से किन लोगों को करना चाहिए परहेज? एक्सपर्ट ने शेयर किए नुकसान
Gond Katira Hidden Side Effects : गर्मी के मौसम में हमारा शरीर अधिक तापमान और लू जैसी परेशानियों से जूझता है। ऐसे में लोग ऐसे खाद्य पदार्थों की तलाश करते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखें। इन्हीं में से एक है गोंद कतीरा। आयुर्वेद में इसे एक प्राकृतिक कूलेंट माना गया है और यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। गोंद कतीरा शरीर को हाईड्रेट रखने, त्वचा को चमकदार बनाने और पाचन को दुरुस्त करने जैसे कई फायदों के लिए जाना जाता है।
हालांकि, शेफ और हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, खासतौर पर अगर आप किसी विशेष मेडिकल कंडीशन से जूझ रहे हों। इसका मतलब यह नहीं है कि यह सुपरफूड हानिकारक है, बल्कि कुछ लोगों के लिए यह फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए शेफ श्रुति महाजन ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि कुछ खास लोगों को गोंद कतीरा का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वे लोग जिन्हें इस ड्रिंक से दूरी बनाकर रखनी चाहिए:
1. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग रहें सतर्क
अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम रहता है, तो गोंद कतीरा का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। शेफ श्रुति के अनुसार, गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर का तापमान और ब्लड प्रेशर दोनों ही घट सकते हैं। ऐसे में लो बीपी के मरीजों को चक्कर आना, थकावट या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए लो बीपी वालों को इस ड्रिंक से बचना चाहिए या इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
2. कमजोर पाचन तंत्र वाले रहें सतर्क
अगर आपका डाइजेशन कमजोर है या आपको बार-बार अपच, गैस, सूजन या दस्त जैसी दिक्कतें होती हैं, तो गोंद कतीरा से दूर रहना बेहतर होगा। इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट पेट पर ज्यादा प्रेशर डाल सकता है। इसके चलते पेट फूलना, मरोड़ या बार-बार टॉयलेट जाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको साइनस, बार-बार सर्दी-जुकाम या नाक बहने की समस्या रहती है, तो इसकी ठंडी तासीर आपके लक्षणों को और बढ़ा सकती है।
3. किडनी रोगियों को भी करना चाहिए परहेज
गोंद कतीरा का सेवन किडनी पेशेंट्स के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। किडनी पहले से ही जब ठीक से काम नहीं कर रही हो, तो ज्यादा हाई फाइबर या विशेष मिनरल्स वाले खाद्य पदार्थ किडनी पर अतिरिक्त भार डाल सकते हैं। इससे किडनी की कार्यक्षमता और घट सकती है। इसलिए अगर आप किडनी से जुड़ी किसी भी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो गोंद कतीरा का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications