Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
कान साफ करने के लिए कॉटन बड्स का इस्तेमाल करना चाहिए? जानें इसके नुकसान
कानों को साफ करने के लिए ईयर बड्स का इस्तेमाल करना एक सामान्य सी बात है। हालांकि डॉक्टर्स कान साफ करने के लिए ईयरबड का उपयोग न करने की सलाह देते हैं। क्योंकि ईयरबड से कानों की मैल की जगह इसकी वैक्स को बाहर निकाल देता है।
वैक्स एक प्राकृतिक पदार्थ है जो धूल, सूक्ष्मजीवों, पानी और फॉरेन पार्टिकल से बचाने के लिए शरीर प्राकृतिक रुप से इसका निर्माण करता है। इसे हटाने के लिए कॉटन बड का उपयोग करने से कई समस्याएं हो सकती हैं। यहां हम आपको कानों को साफ करने के लिए ईयरबड्स के इस्तेमाल से क्यों बचना चाहिए इस बारे में बता रहे हैं।

कॉटन बड्स से नहीं करे कान साफ
ईयर वैक्स एक प्राकृतिक पदार्थ है जो धूल, सूक्ष्मजीवों और पानी आदि से कानों को से बचाने के लिए शरीर खुद इसका निर्माण करता है। इसे कॉटन बड की मदद से हटाने की कोशिश करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
ईयर कैनाल पर होता है बुरा असर
कानों के बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल ठीक है लेकिन कानों के अंदरूनी हिस्से को साफ करने से इसमें मौजूद वैक्स ईयर कैनाल की तरफ चला जाता है। ईयरड्रम पर इसका बुरा असर होता है। इससे कान में दर्द और सुनने की क्षमता कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपके कानों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कानों को साफ करने के लिए ईयर बड का उपयोग न करें। अगर ज्यादा जरूरत महसूस हो रही हो तो इस संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें।
बेबी ऑयल यूज करें
कानों के मेल को साफ करने के लिए आप बेबी ऑयल यूज कर सकते हैं। इससे सारी मेल ऊपर की तरफ आ जाती है और आसानी से साफ हो जाती है। आपको बस कान में 2-3 बूंद तेल डालने के साफ कपड़े की मदद से कान को क्लीन करना है।
शॉवर लेते वक्त करें साफ
आप नहाते वक्त भी अगर आप रोजाना कान को साफ कर लेंगे तो आपको किसी और चीज को यूज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
