Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Ozempic खाकर करण जौहर ने घटाया वजन? आखिर क्या है ये दवा और किस काम आती हैं?
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर हमेशा मीडिया और सोशल मीडिया में किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। करण जौहर को लेकर हर जगह ये गॉसिप हैं कि उन्होंने कंट्रोवर्सियल ड्रग ओजेम्पिक खाकर वजन तेजी से कम किया है। हालांकि अब करण जौहर ने इन दावा को खारिज करते हुए कहा है कि उनके वेटलॉस की वजह ओजेम्पिक नहीं है बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट हैं।
दरअसल नेटफ्लिक्स के शो फैब्यूलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में हाल के सीजन में महीप कपूर ने वेटलॉस के लिए ओजेम्पिक का इस्तेमाल करने वालों का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद दर्शकों ने इसका सीधा कनेक्शन करण जौहर से जोड दिया क्योंकि बीते कुछ दिनों से करण अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह चर्चा में आए थे।

करण ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छा खाना खाकर मैंने वेटलॉस किया है और इसका क्रेडिट ओजेम्पिक को दिया जा रहा है। आइए इसी बहाने जानते हैं इस कंट्रोवर्सियल ड्रग के बारे में-
ओजेम्पिक क्या है?
ओज़ेम्पिक (Ozempic) एक दवा है, जिसका मुख्य रूप से इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज़ (मधुमेह) के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) पाया जाता है, जो एक ग्लूकागन जैसी पेप्टाइड-1 (GLP-1) रिसेप्टर एगोनिस्ट के रूप में कार्य करता है। यह दवा रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करती है और अक्सर उन रोगियों को दी जाती है जिनका ब्लड शुगर डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से भी कंट्रोल नहीं हो रहा है।
कैसे काम करता है ओज़ेम्पिक?
ओज़ेम्पिक में पाया जाने वाला सेमाग्लूटाइड शरीर में भोजन के बाद इंसुलिन के स्राव को बढाता है और लिवर द्वारा ग्लूकोज को रिलीज करने के प्रोससे को धीमा करता है। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा कम होती है। यह पेट की खाली होने की प्रक्रिया को भी धीमा करता है, जिससे व्यक्ति को जल्दी भूख नहीं लगती और वजन कम करने में सहायता मिलती है।
ओज़ेम्पिक के साइड इफेक्ट
ओज़ेम्पिक का इंजेक्शन हफ्ते में एक बार लेना होता है। ये उन लोगों के लिए होता है जिन्हें उल्टी, पेट में दर्द, डिहाड्रेशन, वेटलॉस, भूख कम लगना सिरदर्द, थकान जैसी शिकायत हो सकती है। कई लोग वेटलॉस में इसका इस्तेमाल करते हैं जो कि उनकी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी हैं कि ओज़ेम्पिक का सेवन करने से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों की जान जाने का भी जोखिम रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
