Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सावधान! कहीं आप कॉफी की जगह जहर का घूट तो नहीं पी रहे हैं, 2 मिनट में पहचानें मिलावट
How to identify fake coffee : कॉफी का नाम आते ही एक अलग ही ताजगी का एहसास होता है। सुबह की शुरुआत हो या थकान के बीच की राहत, कॉफी का कप जैसे ऊर्जा का दूसरा नाम बन चुका है। इसकी खुशबू, इसका स्वाद और इससे मिलने वाला आराम, यही वजह है कि दुनियाभर में यह सबसे ज़्यादा पी जाने वाली ड्रिंक्स में शामिल है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो कॉफी आप इतने भरोसे के साथ रोज़ पीते हैं, वो असली भी है या नहीं?
आज के समय में बाजार में नकली और मिलावटी चीज़ों की भरमार है। दूध, मसाले, तेल के बाद अब कॉफी भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ विक्रेता कॉफी में जहरीले और हानिकारक तत्व मिलाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

ये मिलावटी कॉफी दिखने और महक में भले ही असली जैसी लगे, लेकिन इसके अंदर मौजूद घटिया सामग्री शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।
कैसे करें नकली कॉफी की पहचान?
मिलावटी कॉफी को पहचानना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। एक बेहद आसान घरेलू टेस्ट से आप पता लगा सकते हैं कि आपकी कॉफी असली है या नकली।
टेस्ट करने का तरीका
- सबसे पहले एक कांच का गिलास लें और उसमें पानी भरें।
- अब उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें। ध्यान रहे, उसे हिलाएं नहीं।
- अब इसे ऐसे ही 5 मिनट तक छोड़ दें।
अगर कॉफी पाउडर पानी की सतह पर तैरता रहता है, तो समझिए कॉफी असली है। लेकिन अगर पाउडर नीचे बैठने लगे या रंग छोड़ने लगे, तो यह मिलावटी हो सकती है।
इसलिए जब भी कॉफी खरीदें, किसी भरोसेमंद ब्रांड का ही चुनाव करें। पैकिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें और शक हो तो यह घरेलू टेस्ट ज़रूर करें।
नकली कॉफी में क्या-क्या मिलाया जाता है?
कॉफी की मात्रा बढ़ाने और लागत घटाने के लिए कई दुकानदार खतरनाक मिलावट करते हैं, जैसे:
- मिट्टी या ईंट का बारीक पाउडर
- जली हुई चीनी या कॉर्नस्टार्च
- इमली और खजूर के बीजों का पाउडर
- पहले इस्तेमाल की गई कॉफी
ये सभी चीजें स्वाद और खुशबू के साथ धोखा करती हैं, लेकिन सेहत पर सीधा वार करती हैं।

नकली कॉफी पीने से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है?
पेट की समस्याएं
नकली कॉफी में मौजूद अशुद्ध तत्व पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी, डायरिया और पेट दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
लिवर और किडनी को नुकसान
लंबे समय तक मिलावटी कॉफी का सेवन लीवर और किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।
हड्डियों और जोड़ों पर असर
यह शरीर में मिनरल्स के अवशोषण को बाधित करती है, जिससे हड्डियों की मजबूती घटती है और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
सांस और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें
कुछ मिलावटी तत्वों से फेफड़ों में जलन हो सकती है, और सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है।
इम्यूनिटी और खून की कमी
नकली कॉफी में मौजूद तत्व शरीर में आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे ज़रूरी मिनरल्स को अवशोषित नहीं होने देते, जिससे एनीमिया और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
