Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
क्या आप जानते हैं ईसबगोल के ये 5 फायदे? कब्ज से लेकर वेट लॉस तक, पेट की हर बीमारी का रामबाण इलाज
Benefits Of Isabgol For Stomach: खराब खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण आज हर दूसरा व्यक्ति पेट की समस्याओं से परेशान है। कभी कब्ज, कभी एसिडिटी तो कभी भारीपन। ये छोटी दिखने वाली दिक्कतें हमारे पूरे दिन को खराब कर देती हैं। ऐसे में आयुर्वेद की एक प्राचीन और भरोसेमंद औषधि ईसबगोल (Psyllium Husk) किसी वरदान से कम नहीं है। बचपन में हमने ये तो सुना था कि लूज मोशन होने पर ईसबगोल खाने से आराम मिलता है लेकिन ये नहीं पता था कि इसके इस्तेमाल से वजन कम करने से लेकर पेट की कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। खास बात यह है कि यह प्राकृतिक है और इसका सही इस्तेमाल आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के पेट की हर बीमारी से निजात दिला सकता है। आइए जानते हैं ईसबगोल के उन 5 जादुई फायदों के बारे में, जो इसे आपकी रसोई का सबसे जरूरी हिस्सा बना देंगे।

ईसबगोल के 5 चमत्कारी फायदे और सेवन का तरीका (Benefits of Isabgol)
ईसबगोल का सेवन यदि सही मिश्रण के साथ किया जाए, तो यह शरीर पर दवाओं से भी तेज असर दिखाता है। यहाँ इसके प्रमुख लाभ और इस्तेमाल के तरीके दिए गए हैं। नीचे हमने ईसबगोल खाने का सही तरीका और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. पुरानी कब्ज से तुरंत राहत
अगर आप पुरानी कब्ज और गैस से परेशान हैं और आपको सुबह मल त्याग करने में दिक्कत होती है और पेट भारी रहता है, तो ईसबगोल एक बेहतरीन नेचुरल उपाय है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में 1-2 चम्मच ईसबगोल घोलकर पिएं। यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
2. एसिडिटी और सीने की जलन का अंत
मसालेदार खाना खाने के बाद अक्सर खट्टी डकारें और सीने में जलन (Acid Reflux) जैसी समस्या होती है। इसके लिए आप एक गिलास ठंडे दूध में ईसबगोल मिलाकर पिएं। दूध और ईसबगोल का मिश्रण पेट में एसिड के प्रभाव को कम कर ठंडक पहुंचाता है।
3. वेट लॉस और हंगर कंट्रोल
ईसबगोल वजन घटाने वालों के लिए किसी जादू से कम नहीं है। यह पेट में जाकर फूल जाता है, जिससे काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। अगर आप भी वजन कम करने के लिए ईसबगोल लेना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट नींबू पानी में ईसबगोल मिलाकर पिएं। इससे आपकी अनहेल्दी क्रेविंग्स कम होंगी और आप ओवरईटिंग से बचेंगे।
4. दस्त और लूज मोशन में रामबाण
गर्मियों में अक्सर खराब पाचन के कारण दस्त की समस्या हो जाती है। ऐसे में ईसबगोल आंतों में अतिरिक्त पानी को सोखकर मल को बांधने का काम करता है। इसके लिए आप एक कटोरी ताजी दही में 2 चम्मच ईसबगोल मिलाकर खाएं। इससे पेट के मरोड़ और लूज मोशन में तुरंत आराम मिलता है।
5. डायबिटीज और ब्लड शुगर कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर जूस पीने से मना किया जाता है क्योंकि इससे शुगर स्पाइक हो सकता है। मगर आप जूस में ईसबगोल मिलाकर लेते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।
ईसबगोल लेते समय बरतें ये सावधानियां
पानी का सेवन बढ़ाएं: ईसबगोल शरीर से पानी सोखता है, इसलिए इसे लेने के बाद दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
तुरंत सेवन करें: पानी या दूध में डालने के बाद ईसबगोल को तुरंत पी लें, अन्यथा यह जेल की तरह गाढ़ा हो जाता है जिसे निगलना मुश्किल हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
