Latest Updates
-
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती
मानसून में जामुन खाने के होते हैं कई फायदे, मीठे जामुन के लिए खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें मिलेंगे
How to buy Fresh and Sweet Jamun fruit : बारिश आते ही बाजार में कई सीजनल फ्रूट देखने को मिल रहे हैं। इनमें से एक हैं खट्टे-मीठे जामुन। ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे जामुन पसंद न हो।अपने खट्टे-मीठे स्वाद की वजह से यह हर किसी को खूब भाते हैं। कई बार बारिश में भीगने के वजह से जामुन खराब हो जाते हैं या स्वाद खराब हो जाता है।
ऐसे में हम आपको बताएंगे कि जामुन खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जामुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और इन्हें खाने के फायदे।

रंग से पहचानें
जामुन तीन तरह के होते हैं। हल्का नीला, गहरे बैंगनी या काले रंग और फिर छोटे दाने वाला। जिसमें सबसे स्वादिष्ट गहरे बैंगनी या काले रंग वाला जामुन होता है। हल्के नीले रंग का जामुन खट्टा होता है। उसका सेवन करने से आपके दांत खट्टे हो जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा स्वादिष्ट जामुन होता है। काले रंग का, उसके अंदर एक बड़ा बीज होता है। अब जब आप जामुन खरीदने जाएं तो इसी रंग का जामुन खरीदें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
जामुन को कैसे करें साफ
जामुन खाने से पहले उसे साफ करना ज़रूरी होता है। सबसे पहले, हाथों को अच्छे से धो लें इसके बाद जामुन को एक छलनी में निकालकर बहते पानी के नीचे धोएं। अगर आपको लगता है कि जामुन पर अभी भी मिट्टी या गंदगी लगी है, तो उसे सूती कपड़े से हल्के से साफ़ करें और फिर खाएं।
जामुन खाने के फायदे
- जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखता है।
- जामुन खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है। जामुन में एल्कॉजिक एसिड स्टार्च होता है, जो ब्लड में उपस्थित शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
- जामुन खाने से आपकी स्किन भी ग्लोइंग और सॉफ्ट बनी रहती हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications