Latest Updates
-
कमशीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर
Janmashtami 2023: व्रत में जरुर खाएं मखाने से बनी चटपटी फलाहारी वेजिटेबल चार्ट, ये है इसकी रेसिपी और फायदे
Janmashtami Vart Me Kya Khaye : आप भी जन्माष्टमी में व्रत रखने की कर रहे हैं। भगवान के भोग की सारी तैयारी हो गई है, तो जानते हैं कि इस बार व्रत में फलाहार में क्या खाया जाएं।
जैसा कि जन्माष्टमी के मौके पर पूरे दिन उपवास रखा जाता है, रात को भगवान के जन्म के बाद यानी 12 बजे के बाद ही कुछ खाया जाता है। तो ऐसे में आपको व्रत के दौरान ऐसा कुछ खाना चाहिए, जो आपको पूरे दिन चुस्त-दुरुस्त रखें। ऐसे में हम आपको आज बता रहे हैं मखाना वेजिटेबल चार्ट की रेसिपी और इसे खाने के फायदें।
मखाना व्रत और रेग्युलर दिनों में खाया जाने वाला सबसे पसंदीदा स्नैक है, धिकतर लोग इसे सिर्फ रोस्ट करके खाते हैं। बता दें, ये स्वादिष्ट होने के एनर्जी का भंडार हैं।
जन्माष्टमी के व्रत में इस फलाहार को खाकर आप एनर्जेटिक तो रहेंगे साथ ही आपके मुंह का स्वाद भी रिफ्रेश रहेगा। आइए जानते हैं कैसे आप अपने इस फलाहार को टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद हेल्दी पोषक तत्वों से जुड़ी सारी जानकारी हासिल करें।

बनाने का तरीका
- मखाने की चाट बनाने के लिए आपको सबसे पहले मखानों को सेंधा नमक और घी के साथ अच्छे से सेंक लेना है। रोस्टेड मखाने टेस्टी लगते हैं।
- इसके बाद एक बर्तन में दही लेकर उसे अच्छे से फेंट लें और उसके बाद इसमें आप सभी सूखे मसाले मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें आपको सब्जियां डालनी हैं। अगर आप सब्जियों के साथ-साथ कोई फल डालना चाहें तो वो भी कर सकते हैं। जैसे अनार या सेव के बारीक टुकड़े।
- इसके साथ इसमें उबला हुआ आलू मिक्स करें।
- फलाहारी हरी चटनी और सेंधा नमक भी थोड़ा सा इस स्टेज पर मिलाएं। ध्यान रखें कि हम पहले ही मखानों में नमक डाल चुके हैं।
- अब मखानों को इस मिश्रण पर मिलाकर डाल दें।
- तुरंत सर्व करें क्योंकि अगर इन्हें ज्यादा देर के लिए रख दिया तो ये सील जाएंगे।

मखाना के फायदे क्या हैं?
- हड्डियों की मजबूती में सुधार करता है।
- वजन घटाने को बढ़ावा देता है।
- पाचन में सुधार करता है।
- अनिद्रा को ठीक करता है।
- त्वचा और स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
- रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है।
- मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है।
- स्वस्थ हृदय के लिए बढ़िया विकल्प।
मखाना में कैलोरी और न्यूट्रीशियन वेल्यू
100 ग्राम मखाने में 89 कैलोरी, 4.13 ग्राम प्रोटीन, 44 मिलीग्राम कैल्शियम, 56 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 168 मि.ग्रा फॉस्फोरस, 367 मिलीग्राम पोटेशियम मौजूद होता है।

मूंगफली खाने के फायदे
मूंगफली में प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका रोजाना कुछ मात्रा में सेवन करना बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर के लिए जरूरी कोलेस्ट्रॉल के प्रोडक्शन को बढ़ाती है।
मूंगफली में कैलोरी और न्यूट्रीशियन वेल्यू
मूंगफली के प्रति 100 ग्राम में 166 कैलोरी, 7.8 ग्राम प्रोटीन, 17.1 मिलीग्राम कैल्शियम, 203 मिलीग्राम पोटैशियम, 49.3 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 111 मिलीग्राम फॉस्फोरस, 89.6 मिलीग्राम सोडियम, 4.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.6 ग्राम फाइबर और 14.7 मिलीग्राम फैट मौजूद होता है।

सलाद खाने के फायदे
सलाद खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। सलाद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। और इसे खाने से अनावश्यक भूख भी नहीं लगती हैं। सलाद खाने से बीमारियां कम होती हैं और शरीर भी फिट रहता है।
सलाद का न्यूट्रीशियन वैल्यू
उबाले हुए लगभग 300 ग्राम वजन के एक बड़े आलू में 261 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन और 3 ग्राम वसा की मात्रा होती है। टमाटर और खीरे का सलाद (1 कप) में 10.4 ग्राम कुल कार्ब्स, 9.5 ग्राम शुद्ध कार्ब्स, 15.8 ग्राम वसा, 0.8 ग्राम प्रोटीन और 186 कैलोरी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











