Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिट रहने के लिए इन 4 चीजों से दूर रहते हैं जसप्रीत बुमराह, जानिए क्या है उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान
Jasprit Bumrah Fitness And Diet Plan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज यानी 6 दिसंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'यॉर्कर किंग' के नाम से मशहूर बुमराह अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर देते हैं। बुमराह अपने शानदार खेल प्रदर्शन के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। मैदान पर उनकी फुर्ती और एनर्जी देखकर हर किसी के मन में बस एक ही सवाल उठता है कि आखिर उनकी फिटनेस का राज क्या है। तो चलिए, आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं जसप्रीत बुमराह का डाइट और फिटनेस रूटीन -

रनिंग से होती है दिन की शुरुआत
बुमराह अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अनुशासित हैं। वे अपने नियमित वर्कआउट और स्ट्रिक्ट डाइट प्लान के लिए जाने जाते हैं। उनका फिटनेस रूटीन हर दिन रनिंग से शुरू होता है। वे रोज कई किलोमीटर दौड़ लगाते हैं, जिससे उनकी स्टैमिना, बॉडी स्ट्रेंथ और मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। तेज गेंदबाज होने के नाते रनिंग उनके फिटनेस रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है।
वार्मअप को को नहीं करते मिस
जसप्रीत बुमराह रोज जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं। लेकिन वे अपने वर्कआउट सेशन से पहले एक अच्छा-ख़ासा वार्मअप जरूर करते हैं। इसके लिए बुमराह स्किपिंग, स्प्रिंटिंग और लाइट मूवमेंट करते हैं, ताकि हैवी वर्कआउट के दौरान चोट का खतरा न बढ़े। इसके बाद वे अपना वर्कआउट करते हैं।
जसप्रीत बुमराह का वर्कआउट रूटीन
जसप्रीत बुमराह जिम में कड़ी ट्रेनिंग करते हैं। वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर काफी फोकस करते हैं। वे नियमित रूप से बेंच प्रेस, स्कॉट्स, ओवरहेड प्रेस और डेडलिफ्ट्स जैसी एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा, वे डेडलिफ्ट्स, क्रंचेज और प्लैंक का भी अभ्यास करते हैं। इसके अलावा, बुमराह को स्विमिंग करना भी पसंद है, जिससे उनका मसल रिकवरी और फ्लेक्सिबिलिटी दोनों बनी रहती है।
जसप्रीत बुमराह की डाइट
फिटनेस के साथ-साथ बुमराह अपनी डाइट पर पर भी पूरा ध्यान देते हैं। उनका दिन एक गिलास पानी पीकर शुरू होता है। वे हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, ताकि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और ताकत मिल सके। नाश्ते में वे आमतौर पर बेक्ड बीन्स, चिकन सॉसेज और ऑमलेट खाते हैं। दोपहर और रात के खाने में वे प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे पनीर, मछली और हरी सब्जियां शामिल करते हैं। कार्बोहाइड्रेट की जरूरत पूरी करने के लिए वे ब्राउन राइस और शकरकंद खाते हैं, जिससे उनका शरीर एक्टिव रहता है।
इन चीजों से दूर रहते हैं बुमराह
अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए बुमराह मीठा, तली-भुनी चीजें, प्रोसेस्ड फूड और शराब से दूरी बनाए रखते हैं। उनकी लाइफस्टाइल पूरी तरह अनुशासन पर आधारित है और यही वजह है कि वे दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
