Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Jaya Ekadashi 2025 : जया एकादशी पर इन चीजों को खानें से करें परहेज, वरना टूट जाएगा उपवास
Jaya Ekadashi Vrat Me Kya Khaye: जया एकादशी का विशेष महत्व है। यह माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है और इसे पापों से मुक्ति दिलाने वाली एकादशी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्रत रखने वाले भक्तों को कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए, जिनमें खान-पान से जुड़े नियम भी महत्वपूर्ण होते हैं।

जया एकादशी में क्या खाएं?
एकादशी व्रत में सात्विक भोजन का ही सेवन करना चाहिए। जो लोग निर्जला व्रत नहीं रखते, वे फलाहार कर सकते हैं।
फल और सूखे मेवे - केले, सेब, नारियल, अंगूर, अनार, पपीता, और सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट आदि खा सकते हैं।
दूध और दूध से बने पदार्थ - दूध, दही, मखाने, पनीर, छाछ और लस्सी का सेवन किया जा सकता है।
साबूदाना - साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाना वड़ा या खीर बनाकर खा सकते हैं।
सिंघाड़े और कुट्टू का आटा - इनसे बने पराठे या पूरी खाई जा सकती हैं।
शकरकंद और आलू - व्रत में शकरकंद और सेंधा नमक डालकर बना हुआ आलू खाया जा सकता है।
मखाना और मूंगफली - मखाने की खीर या भुने हुए मखाने और मूंगफली खा सकते हैं।
गुड़ और शहद - चीनी के स्थान पर गुड़ या शहद का सेवन किया जा सकता है।
ताजे फलो का जूस और नारियल पानी - शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए ताजे फलों का रस या नारियल पानी पी सकते हैं।
जया एकादशी में क्या नहीं खाएं?
व्रत के दिन तामसिक और अनाज युक्त भोजन से बचना चाहिए।
चावल और गेहूं - एकादशी के दिन अनाज का सेवन वर्जित होता है।
मसूर, चना और मूंग दाल - किसी भी प्रकार की दाल नहीं खानी चाहिए।
तली-भुनी चीजें और प्याज-लहसुन - व्रत में तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन और ज्यादा तला-भुना खाना वर्जित है।
मांसाहार और शराब - इस दिन मांसाहार और शराब का सेवन पूरी तरह निषेध है।
नमक - सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें।
अन्न और अनाज - ब्रेड, रोटी, चपाती, मैदा और बेसन से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।
जया एकादशी पर सात्विक भोजन ग्रहण करें, व्रत के नियमों का पालन करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पापों से मुक्ति मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications