Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
कथा में घंटों बैठने के बाद भी इतनी फिट कैसे रहती हैं जया किशोरी, इस डाइट को करती हैं फॉलो
Jaya Kishori Fitness : आध्यात्म की दुनिया में जया किशोरी का नाम बेहद लोकप्रिय है। लाखों लोग उनकी कथा और भजनों को सुनते हैं और उनके मोटिवेशनल विचारों से प्रेरणा लेते हैं। लेकिन जया किशोरी सिर्फ अपनी कथाओं और भजनों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिट और स्लिम लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। घंटों तक कथा में बैठने के बावजूद उनका चेहरा हमेशा दमकता है और शरीर थका हुआ नहीं लगता। उनकी ऊर्जा और हेल्दी लुक को देखकर हर कोई सोचता है कि आखिर वे ऐसा क्या करती हैं कि इतने बिजी शेड्यूल के बाद भी फिट और स्लिम बनी रहती हैं।
जया किशोरी की फिटनेस का राज उनकी सादी डाइट और लाइफस्टाइल है। आइए जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए उन्होंने कौन-सी चीजें छोड़ दीं और कौन-सी अच्छी आदतें अपनी दिनचर्या में शामिल कीं।

गेहूं की जगह बाजरे की रोटी
जया किशोरी ने अपने खान-पान में एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने गेहूं की रोटी को छोड़कर बाजरे की रोटी को अपनाया है। उनका मानना है कि गेहूं पचने में थोड़ा भारी होता है, जबकि बाजरा हल्का होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। बाजरे की रोटी खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। यही कारण है कि यह वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित होती है। बाजरे में फाइबर और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो न केवल पाचन शक्ति को मजबूत करता है बल्कि शरीर को लंबे समय तक एनर्जी भी देता है।
जंक फूड और तला-भुना खाना छोड़ा
आजकल की लाइफस्टाइल में जंक-फूड और तैलीय भोजन का सेवन आम बात है, लेकिन यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जया किशोरी ने अपनी डाइट से जंक फूड, तला-भुना और ऑयली चीजों को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। वे ज्यादातर सात्विक भोजन ही करती हैं, जिसमें हल्का, पौष्टिक और एनर्जी देने वाला खाना शामिल होता है। यही वजह है कि उनका चेहरा हमेशा ग्लो करता है और वे स्लिम और फिट बनी रहती हैं।

बैलेंस्ड डाइट लेती है
शुरुआत में जया किशोरी ने क्रैश-डाइट भी आजमाई थी, लेकिन उस अनुभव ने उन्हें एक बड़ी सीख दी। क्रैश-डाइट से वजन तो कम हो जाता है, लेकिन शरीर कमजोर पड़ने लगता है और जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। इसके बाद उन्होंने यह समझ लिया कि हेल्दी और फिट रहने के लिए बैलेंस्ड डाइट सबसे जरूरी है। आज उनकी थाली में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर सब संतुलित मात्रा में मौजूद रहते हैं। यही संतुलन उन्हें लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखता है।
पानी और सात्विक भोजन पर करती है फोकस
हेल्दी रहने का एक और बड़ा राज है जया किशोरी की हाइड्रेशन हैबिट। वे दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल सकें और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहे। पानी शरीर को हेल्दी रखने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा जया किशोरी 98% समय सात्विक भोजन ही खाती हैं। सात्विक आहार हल्का होने के साथ-साथ पचने में आसान होता है और यह शरीर को अंदर से हेल्दी बनाता है। वे सिर्फ कभी-कभार ही अपनी पसंद का खाना खाती हैं, लेकिन सामान्य तौर पर उनका फोकस हेल्दी और सात्विक डाइट पर ही रहता है।
योग पर देती है ध्यान
सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि जया किशोरी की फिटनेस में योग और उनकी सरल जीवनशैली का भी बड़ा योगदान है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता भी प्रदान करता है। यही कारण है कि वे घंटों तक कथा में बैठने के बावजूद थकी हुई नजर नहीं आतीं।
आप भी फॉलो कर सकती हैं ये डाइट
जया किशोरी की फिटनेस का राज किसी जादू में नहीं, बल्कि उनकी सादी और संतुलित दिनचर्या में छुपा है। गेहूं छोड़कर बाजरा अपनाना, जंक-फूड और तली-भुनी चीजों से दूरी, बैलेंस्ड डाइट, पानी का भरपूर सेवन, सात्विक भोजन और योग, इन सब आदतों ने उन्हें न केवल स्लिम और हेल्दी रखा है बल्कि एनर्जेटिक भी बनाया है।
अगर आप भी फिट और पतले रहना चाहते हैं तो जया किशोरी की इन आदतों से प्रेरणा ले सकते हैं। बस जरूरत है थोड़े से अनुशासन और सही लाइफस्टाइल अपनाने की। जब आप संतुलित आहार लेंगे, पर्याप्त पानी पीएंगे और अनहेल्दी चीजों से दूरी बनाएंगे, तो धीरे-धीरे आपका शरीर भी हेल्दी और स्लिम होता चला जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
