Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
सर्दियों में बाजरा और ज्वार दोनों में से क्या खानी चाहिए, दोनों में से किसमें है ज्यादा न्यूट्रिशियन
Jowar vs Bajra : बाजरा और ज्वार की रोटी दोनों सर्दियों में खाने के लिए अत्यधिक फायदेमंद होती हैं, लेकिन इन दोनों में पोषण और स्वास्थ्य लाभ के लिहाज से कुछ अंतर हैं। ज्वार की रोटी हल्की और सुपाच्य होती है, जो दिन के समय खाने के लिए आदर्श है। यह शरीर को ऊर्जा देती है और पाचन तंत्र को आराम से काम करने में मदद करती है।
वहीं, बाजरा की रोटी शरीर को गर्मी और ऊर्जा प्रदान करती है, इसलिए इसे रात में खाना बेहतर होता है। बाजरा में अधिक फाइबर, प्रोटीन और खनिज होते हैं, जो सर्दियों में शरीर को ताकत और गर्मी देते हैं। इसलिए, दिन में ज्वार और रात में बाजरा की रोटी का सेवन सर्वोत्तम रहेगा।

बाजरा की रोटी न्यूट्रिशयन वैल्यू (100 ग्राम)
बाजरा की रोटी में उच्च पोषण सामग्री होती है। 100 ग्राम बाजरा रोटी में 378 कैलोरी, 11 ग्राम प्रोटीन, 8.5 ग्राम फाइबर, 8 मिलीग्राम आयरन और 137 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है। यह रोटी सर्दियों में शरीर को गर्मी, ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, यह पाचन को दुरुस्त रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।
बाजरा खाने के फायदे
- बाजरा ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
- इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस अधिक होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। उच्च फाइबर सामग्री पाचन में सुधार करती है और कब्ज व गैस की समस्या को दूर करती है।
- इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
ज्वार की न्यूट्रिशयन वैल्यू (100 ग्राम)
ज्वार की रोटी में 100 ग्राम में 329 कैलोरी, 10.4 ग्राम प्रोटीन, 6.7 ग्राम फाइबर, 4.1 मिलीग्राम आयरन और 363 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। यह रोटी हल्की और सुपाच्य होती है, जो शरीर को ऊर्जा देती है। ज्वार का सेवन पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है और यह ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है। ज्वार में मौजूद पोटैशियम दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और रक्तचाप को सामान्य रखने में सहायक होता है। यह सर्दियों में एक स्वस्थ विकल्प है।
ज्वार की रोटी के फायदे
- ज्वार की रोटी शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है, क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होती है।
- यह ग्लूटेन-फ्री है, इसलिए अगर आपको ग्लूटेन से एलर्जी है, तो यह एक अच्छा विकल्प है।
- ज्वार पाचन में सुधार करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ज्वार में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के ग्लो को बढ़ाते हैं और बालों की सेहत को सुधारते हैं।
- इसमें आयरन की मौजूदगी भी है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाकर खून की कमी को दूर करने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











