Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
माहवारी में अधिक ब्लीडिंग से आ गई कमजोरी, इन आयुर्वेदिक ड्रिंक्स से शरीर को मिलेगी एनर्जी
महिलाओं में कई बार हैवी ब्लीडिंग की समस्या बढ़ जाती है। जिसके कारण उन्हें पेट दर्द, शरीर दर्द थोड़ी-थोड़ी देर पर पैड बदलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हैवी ब्लड फ्लो का सीधा असर आपके फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है।
पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग के कारण हो सकते हैं। लेकिन पीरियड फ्लो को कम करने और इस दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए ऐसे ही 3 हेल्दी और आयुर्वेदिक ड्रिक्स की रेसिपी और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

पीरियड ब्लड फ्लो को कम करने के लिए ड्रिंक्स
1. चुकंदर का जूस
चुकंदर आयरन और फोलिक एसिड के गुणों से भरपूर होता है जो पीरियड के दौरान हैवी ब्लड फ्लो के दौरान शरीर में खोए हुए आयरन को फिर से भरने में मदद कर सकता है। पीरियड के समय आयरन की कमी के कारण अक्सर हैवी ब्लीडिंग होने लगती है। चुकंदर के जूस का सेवन करने से न सिर्फ आपको हैवी ब्लीडिंग से राहत मिलेगा, बल्कि पेट दर्द से भी आराम मिलेगा।

सामग्री -
* चुकंदर - 2
* सेब - 1
* अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
* नींबू का रस - 1-2 चम्मच
बनाने की विधि -
इस जूस को बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर सेब के साथ छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसमें अदरक डाल कर ब्लेंडर जार में डालकर ब्लेंड कर लें। जब आपको एक स्मूद पेस्ट मिल जाए तो इसे एक गिलास में निकाले और नींबू का रस निकाल कर उसे मिला लें औऱ फ्रेस जूस का सेवन करें।
2. अदरक का रस
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग से राहत मिलने के साथ दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद मिलेगी। यह जूस ब्लड फ्लो को कंट्रोल करता है।

अदरक का जूस बनाने के लिए सामग्री
* अदरक की जड़ - 1-2 इंच
* नींबू का रस - 1-2 चम्मच
* शहद - 1-2 चम्मच
बनाने की विधि -
अदरक की जड़ को अच्छी तरह से धोकर छिलकर काट लें। इसके बाद अदरक को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसके बाद अदरक को एक गिलास में अच्छी तरह छानकर जूस को अलग कर लें। फिर इसमें स्वाद जोड़ने के लिए नींबू का रस और मिठास बढ़ाने के लिए शहद मिला सकते हैं और इस जूस को फ्रेस पीएं।
3. हल्दी का जूस
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। यह पीरियड के दर्द को कम करने और हैवी ब्लड फ्लो को कम करने में मदद कर सकता है। एक स्वादिष्ट रस के लिए अन्य फलों या सब्जियों के साथ मिलाकर आप इसे तैयार कर सकते हैं।

हल्दी का जूस बनाने के लिए सामग्री
* हल्दी की जड़ - 1-2 इंच
* नींबू - 1 से 2 चम्मच
* शहद - 1-2 चम्मच
* काली मिर्च - एक चुटकी
जूस बनाने की विधि -
हल्दी की जड़ को अच्छी तरह से धो लें और अच्छे से उसे छील लें। अब इसे एक ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें और एक छलनी की मदद से इसे छान लें। अब इस जूस में एक नींबू का रस और शहद मिलाकर एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
