Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पॉप सिंगर जस्टिन टिंबरलेक को हुआ लाइम डिजीज, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
Justin Timberlake Diagnosed with Lyme Disease : दुनिया भर में अपने पॉप सॉन्ग्स और शानदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर अमेरिकी सिंगर जस्टिन टिंबरलेक ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को एक चौंकाने वाली खबर दी है। उन्होंने 30 जुलाई को तुर्की में अपने 'Forget Tomorrow' वर्ल्ड टूर के समापन के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें लाइम डिजीज (Lyme Disease) हो गया है।
31 जुलाई को शेयर की गई इस पोस्ट में टिंबरलेक ने लिखा कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी दौरान डॉक्टरों ने उन्हें इस गंभीर बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बीमारी मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ही तकलीफदेह है।

क्या है लाइम डिजीज?
लाइम डिजीज एक प्रकार की टिक जनित संक्रमण (tick-borne disease) है, जो Borrelia burgdorferi नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया इंसानों में तब प्रवेश करता है जब कोई संक्रमित ब्लैक-लेग्ड टिक (जिसे डियर टिक भी कहा जाता है) उन्हें काटता है।
यह बीमारी सबसे पहले 1976 में अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य के एक छोटे से कस्बे Lyme में बच्चों में देखी गई थी, इसी कारण इसका नाम "लाइम डिजीज" पड़ा। यह रोग त्वचा, नसों, हृदय और जोड़ों को प्रभावित कर सकता है और अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह दीर्घकालिक समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
कैसे फैलता है यह संक्रमण?
डॉक्टरों के अनुसार यह संक्रमण मुख्य रूप से जंगलों या घास वाले इलाकों में पाए जाने वाले कीड़ों से फैलता है। ये छोटे से टिक जानवरों और इंसानों की त्वचा से चिपक जाते हैं और धीरे-धीरे बैक्टीरिया शरीर में छोड़ते हैं। ये टिक इतने छोटे होते हैं कि कई बार लोगों को इनके काटने का एहसास भी नहीं होता।
लाइम डिजीज के लक्षण
लाइम डिजीज के लक्षण बीमारी के चरण के आधार पर अलग-अलग होते हैं। इसे आम तौर पर तीन चरणों में बांटा गया है:
1. प्रारंभिक स्थानीय चरण (Early Localised Stage)
- टिक के काटने के 3 से 32 दिनों के भीतर लक्षण दिखाई देते हैं
- शरीर पर एक लाल रंग का गोलाकार चकत्ता, जिसमें बीच का हिस्सा सामान्य होता है (बुल्स-आई रैश)
- चकत्ता आमतौर पर जांघ, बगल या गुप्तांग के पास होता है
- हल्का बुखार, थकान और सिरदर्द हो सकता है
2. फैला हुआ संक्रमण (Disseminated Stage)
- बुखार, ठंड लगना
- तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- थकावट और चक्कर
- सूजी हुई लिम्फ नोड्स
- आंखों में जलन या धुंधलापन
- सूखी खांसी
3. दीर्घकालिक संक्रमण (Persistent Stage)
- जोड़ों में सूजन और तेज दर्द (आर्थराइटिस)
- याददाश्त में कमी, मूड स्विंग्स, नींद की दिक्कतें
- नसों में झनझनाहट या जलन (peripheral neuropathy)
जस्टिन टिंबरलेक ने शेयर किया अनुभव
"अगर आपने ये बीमारी झेली है या किसी को इससे गुजरते देखा है, तो आप जानते हैं कि यह कितनी मानसिक और शारीरिक रूप से थकाने वाली हो सकती है। शुरुआत में जब मुझे इसका पता चला, मैं चौंक गया था। अब समझ में आता है कि कई बार मंच पर परफॉर्म करते समय मुझे क्यों असहनीय दर्द, थकान या अजीब-सी बीमारी महसूस होती थी।"
लाइम डिजीज से बचाव के उपाय
- जंगल या घास वाले क्षेत्रों में जाएं तो पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
- टिक-रिपेलेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें
- बाहर से आने के बाद शरीर और कपड़ों की अच्छे से जांच करें
- यदि टिक चिपक जाए, तो सावधानी से उसे हटाकर डॉक्टर से सलाह लें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
