Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कच्ची हल्दी और हल्दी पाउडर, सेहत के लिए कौन सी Turmeric फायदेमंद?
Kacchi Haldi vs Haldi Powder Which Better For Health: भारतीय घरों में हल्दी एक आम मसाला ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना मानी जाती है। ये अमीर से लेकर गरीब तक हर किसी की रसोई में पाई जाती है। हल्दी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है और उसके रंग को सुंदर बनाती है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। सब्जी से लेकर दाल, दूध, चाय और अचार तक हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सुनहरा रंग खाने को आकर्षक बनाता है, लेकिन असली ताकत इसके औषधीय गुणों में छिपी होती है।
हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि सेहत के लिए कच्ची हल्दी (Raw Turmeric) ज्यादा फायदेमंद है या हल्दी पाउडर (Turmeric Powder)। आइए विस्तार से जानते हैं।
हल्दी खाने के फायदे (Benefits of Turmeric)
हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं ही नहीं बढ़ाती बल्कि सेहत के लिए भी औषधी के समान होती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) इसे सेहत के लिए बेहद खास बनाता है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार होते हैं। हल्दी क्रोनिक बीमारियों के खतरे को घटाने में सहायक होती है जो पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर है जो जोड़ों के दर्द और गठिया में राहत देती है।

कच्ची हल्दी क्या है और इसके फायदे
कच्ची हल्दी, हल्दी के पौधे की ताजी जड़ होती है, जिसे जमीन से निकालकर साफ करके इस्तेमाल किया जाता है। यह देखने में अदरक जैसी होती है और इसका रंग गहरा पीला या संतरी होता है। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा और सुगंध तीखी होती है।
कच्ची हल्दी के फायदे
- इसमें पोषक तत्व प्राकृतिक रूप में मौजूद रहते हैं।
- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
-कच्ची हल्दी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होती है।
- कच्ची हल्दी सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव करती है।
- कच्ची हल्दी का सूप, सब्जी, चाय और स्मूदी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
हल्दी पाउडर क्या है और कैसे होता है उपयोग
हल्दी पाउडर कच्ची हल्दी को सुखाकर पीसने से तैयार किया जाता है। यह हल्के पीले या संतरी रंग का होता है और सबसे ज्यादा खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है।
हल्दी पाउडर के फायदे
हल्दी पाउडर आसानी से उपलब्ध होती है और लंबे समय तक सुरक्षित रहती है।
हल्दी पाउडर रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल होती है।
हल्दी पाउडर का सब्जी, दाल, चावल और दूध में मिलाकर खाई जाती है।
हल्दी पाउडर सेहत और स्वाद दोनों के लिए उपयोगी होती है।
कच्ची हल्दी या हल्दी पाउडर: कौन है ज्यादा बेहतर?
अगर पोषक तत्वों की बात करें तो कच्ची हल्दी थोड़ी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि इसमें प्राकृतिक गुण कम नष्ट होते हैं। वहीं हल्दी पाउडर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा सुविधाजनक है। सेहत के लिहाज से दोनों ही फायदेमंद हैं। जरूरत इस बात की है कि हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए और हल्दी पाउडर लेते समय उसकी शुद्धता और मिलावट पर ध्यान दिया जाए। कच्ची हल्दी और हल्दी पाउडर, दोनों को संतुलित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करना ही सबसे अच्छा विकल्प है। इससे शरीर को भरपूर लाभ मिलता है और कोई नुकसान भी नहीं होता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
