Latest Updates
-
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह
पेट में कैंसर से पहले दिखते हैं ये 5 लक्षण, समय रहते पहचानें वरना हो सकती है बड़ी परेशानी
How to Detect Stomach Cancer: आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अक्सर लोग पेट दर्द, जलन या गैस को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यही मामूली लगने वाले लक्षण किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। अगर पेट में दर्द बार-बार हो रहा है, दवा खाने के बाद भी राहत नहीं मिलती या थोड़ी मात्रा में खाना खाने पर ही पेट भरा-भरा महसूस होने लगे, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
कई लोग इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और कई बार तो समय से इलाज नहीं कराने की वजह से ये बीमारी जानलेवा हो जाती है। आइए जानते हैं पेट में कैंसर के शुरुआती लक्षण।
पेट का कैंसर क्या होता है? (What is Stomach Cancer)
पेट के कैंसर को मेडिकल भाषा में गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric Cancer) कहा जाता है। यह बीमारी पेट की अंदरूनी परत से शुरू होती है, जहां कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। धीरे-धीरे ये कोशिकाएं गांठ या ट्यूमर का रूप ले लेती हैं और अगर समय पर इलाज न हो, तो कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है।

पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms of Stomach Cancer)
1. लगातार कमजोरी और थकान महसूस होना
अगर पेट दर्द के साथ-साथ शरीर में लगातार कमजोरी बनी रहती है और रोजमर्रा के काम करने में थकान महसूस होती है, तो यह पेट के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
2. मल या उल्टी में खून आना
पेट के कैंसर में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में ब्लीडिंग हो सकती है। इसके कारण मल काला पड़ सकता है या उसमें खून दिखाई दे सकता है। कुछ मामलों में उल्टी के साथ भी खून आ सकता है। हालांकि, यह अन्य बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है, इसलिए जांच जरूरी है।
3. भूख कम लगना और वजन तेजी से घटना
अगर बिना किसी कारण आपकी भूख लगातार कम हो रही है और वजन तेजी से घट रहा है, तो यह एक गंभीर चेतावनी हो सकती है। इससे शरीर कमजोर हो जाता है और बीमारी से लड़ने की क्षमता भी घटती है।
4. पेट में हल्का लेकिन लगातार दर्द और बेचैनी
हल्का पेट दर्द होना सामान्य है, लेकिन अगर यह दर्द रोज-रोज हो रहा है और उसके साथ बेचैनी भी बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह पेट के कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
5. उल्टी या मतली महसूस होना
खाना देखते ही उल्टी जैसा महसूस होना या बिना कुछ खाए भी मितली आना पेट की अंदरूनी समस्या की ओर इशारा करता है। यह लक्षण लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है?
अगर दवा लेने के बावजूद पेट दर्द ठीक नहीं हो रहा है, बार-बार उल्टी या मल में खून आ रहा है, भूख लगातार कम होती जा रही है तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी जांच कराएं। समय पर की गई जांच पेट के कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ सकती है, जिससे इलाज आसान हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications