Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
क्या आप भी उठते ही करते हैं ब्रश करने की गलती? योग गुरु ने बताई सही टाइमिंग और तरीका
Brushing Teeth Right Time: सुबह उठते ही ब्रश करना ज्यादातर लोगों की आदत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत सही भी हो सकती है और गलत भी? योगगुरु के अनुसार, सुबह उठते ही ब्रश करना हर हाल में सही नहीं माना जाता। योग गुरु ने बताया दिन की शुरुआत गुनगुना पानी पीने से करनी चाहिए उसके बाद ही ब्रश करना चाहिए।
उन्होंने ब्रश करने का सही समय भी बताया और इसके लाभ और नुकसान के बारे में भी बताया। अगर आप भी सुबह उठते ही ब्रश करने के लिए भागते हैं तो सावधान हो जाएं और आज ही जान लें क्या है ब्रश करने का सही तरीका और समय।

कब करना चाहिए ब्रश?
योगगुरु दीपक शर्मा के अनुसार, सुबह-सुबह उठते ही ब्रश करना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता। ये सबसे बुरी आदत है जो आपकी हेल्थ को इफेक्ट करती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ब्रश करने की सही टाइमिंग और तरीका बताया है। योग गुरु के अनुसार, उठने के 15-20 मिनट बाद ब्रश करना चाहिए। साथ ही, सही ब्रश और सही तकनीक अपनाकर आप दांतों और मसूड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।
उठते ही ब्रश करना क्यों माना जाता है गलत?
योग गुरु दीपक शर्मा के मुताबिक, जब हम रात में सोते हैं तो मुंह में लार बनती रहती है। इस लार में एक खास एंजाइम होता है जिसे लाइजोजाइम (Lysozyme) कहा जाता है। यह एंजाइम शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है जैसे कि ये रोगाणुओं को नष्ट करता है, पेट को साफ रखने में मदद करता है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप उठते ही ब्रश कर लेते हैं, तो यह फायदेमंद एंजाइम मुंह से बाहर निकल जाता है और शरीर को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता।
ब्रश कैसे करना चाहिए?
योगगुरु की सलाह है कि सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और लिवर को फायदा मिलता है। गर्म पानी पीने के 10-15 मिनट बाद ही ब्रश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपके दांत और हेल्थ दोनों स्वस्थ रहेंगे।
ब्रश करने का सही तरीका क्या है?
सिर्फ ब्रश करना ही नहीं, बल्कि सही तरीके से ब्रश करना भी बेहद जरूरी है।
दांतों के लिए मीडियम या सॉफ्ट ब्रश चुनें।
बहुत ज्यादा हार्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें।
जोर-जोर से रगड़ने से बचें, इससे मसूड़े छिल सकते हैं।
हल्के हाथों से छोटे-छोटे गोलाकार मूवमेंट में ब्रश करें।
दांतों के साथ-साथ जीभ की सफाई भी जरूर करें।
कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए।
कितने समय में बदलना चाहिए ब्रश?
डेंटल एक्सपर्ट्स और योग गुरु दोनों की मानें तो हर 3 से 4 महीने में ब्रश बदलना जरूरी है। इस दौरान ब्रिसल्स घिस जाते हैं और सफाई ठीक से नहीं हो पाती। अगर ब्रश इससे पहले ही खराब हो जाए, तो तुरंत बदल दें। अगर आप खराब या हार्ड ब्रश से दांत साफ करेंगे तो दांतों संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
