Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Kamada Ekadashi 2025 Vrat: कामदा एकादशी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, ये देखें लिस्ट
Kamada Ekadashi 2025 Vrat : कामदा एकादशी व्रत का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। यह व्रत चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने से ब्रह्महत्या जैसे महापाप से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही यह पिशाचत्व दोषों को भी दूर करता है। इस दिन खानपान के सख्त नियम होते हैं आइए जानते हैं कि इस दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

कामदा एकादशी व्रत 2025 की तिथि और पारण समय
इस वर्ष कामदा एकादशी व्रत 08 अप्रैल, सोमवार को रखा जाएगा।
एकादशी तिथि की शुरुआत: 07 अप्रैल, रात 08:00 बजे
तिथि समाप्ति: 08 अप्रैल, रात 09:12 बजे
पारण समय: 09 अप्रैल सुबह 06:02 बजे से 08:34 बजे तक
कामदा एकादशी व्रत में क्या खाएं?
सब्जियां: आलू, लौकी, कद्दू, शकरकंद, खीरा, टमाटर, पालक आदि।
फल: केला, सेब, अंगूर, मौसमी फल।
अन्य खाद्य पदार्थ: कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, साबूदाना।
तेल: मूंगफली का तेल, शुद्ध देसी घी, सूरजमुखी का तेल।
दुग्ध उत्पाद: दूध, दही, मक्खन, पनीर।
सूखे मेवे: बादाम, काजू, किशमिश आदि।
कामदा एकादशी व्रत में क्या न खाएं?
- गेहूं, चावल, दाल जैसे अनाज न खाएं।
- तिल का तेल और सरसों का तेल से बचें।
- सादा नमक (सेंधा नमक छोड़कर) न लें।
- प्याज और लहसुन वर्जित हैं।
- मांसाहार, अंडा, मछली न खाएं।
- शराब और धूम्रपान से परहेज करें।
- अधिक मसालेदार भोजन न लें।
इस दिन व्रती को पूरे दिन सात्विकता और संयम का पालन करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा तुलसी पत्र, धूप, दीप और भोग अर्पित कर की जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications