Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Kareena की डायटीशियन Rujuta Diwekar ने बताया वेटलॉस का वो सीक्रेट, स्किन भी करती हैं ग्लो
Kareena Kapoor Weight Loss Tips: करीना कपूर की फिटनेस और खूबसूरती की बात हो और उनकी डाइटीशियन रुजुता दिवेकर का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। रुजुता दिवेकर न सिर्फ एक मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट हैं, बल्कि वह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो और पोस्ट्स के ज़रिए हेल्दी लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज और डाइट को लेकर बेहद प्रैक्टिकल और सस्टेनेबल सलाह देती रहती हैं।
हाल ही में एक वीडियो में रुजुता ने उस आम समस्या पर बात की जिसमें लोग वजन कम तो कर लेते हैं लेकिन उनका चेहरा मुरझा जाता है और ग्लो खत्म हो जाता है। उनके मुताबिक, अगर सही तरीके से वेट लॉस किया जाए, तो न सिर्फ शरीर फिट रहेगा बल्कि चेहरे का निखार भी बरकरार रहेगा।

1. सस्टेनेबल वेट लॉस अपनाएं
रुजुता कहती हैं कि तेजी से वजन घटाने के वादों से दूर रहना चाहिए। जैसे "20 दिन में 10 किलो" जैसी बातें न तो प्रैक्टिकल हैं और न ही हेल्दी। इसके बजाय अगर आप पूरे साल में धीरे-धीरे अपने बॉडी वेट का 5-10 प्रतिशत घटाते हैं, तो इससे शरीर को समय मिलेगा एडजस्ट करने का और चेहरा भी मुरझाएगा नहीं। धीरे-धीरे वजन घटाने से मेटाबॉलिज्म मजबूत रहता है और स्किन हेल्दी बनी रहती है।
2. सस्टेनेबल एक्सरसाइज
रुजुता का मानना है कि हर दिन जिम जाना ज़रूरी नहीं। अगर आप महीने में 7 से 20 दिन भी रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो ये भी बहुत अच्छा टारगेट है। इससे शरीर एक्टिव रहता है, एनर्जी बनी रहती है और मसल्स भी टोन होती हैं, जिससे वजन घटने पर चेहरा ढीला नहीं दिखता।
3. सस्टेनेबल डाइट
डाइटिंग का मतलब भूखा रहना नहीं होता। रुजुता सलाह देती हैं कि सबसे पहले पैकेज्ड फूड्स और बार-बार बाहर से खाना मंगाने की आदत को छोड़ें। इसके बजाय घर का बना ताजा खाना खाएं। कार्ब्स या शुगर को पूरी तरह हटाने की ज़रूरत नहीं, बस बैलेंस बना कर चलें। इससे न सिर्फ वजन घटेगा, बल्कि स्किन पर ग्लो भी बना रहेगा क्योंकि आपका शरीर ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स से वंचित नहीं होगा।
निष्कर्ष
वजन घटाना कोई रेस नहीं, बल्कि एक सस्टेनेबल जीवनशैली अपनाने का तरीका है। अगर सही रूटीन और सही खानपान के साथ आगे बढ़ा जाए, तो चेहरे की रौनक खोए बिना भी वजन घटाया जा सकता है। करीना कपूर जैसी फिटनेस और ग्लो पाना मुश्किल नहीं, बस थोड़ा धैर्य और समझदारी चाहिए।
-----------------
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
