Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
कर्नाटक में केक में डालने वाले एसेंस पीने से हुई तीन की मौत, सेहत के लिए कितना है ये खतरनाक
cake essence side effects : कर्नाटक की मैसूर सेंट्रल जेल में तीन कैदियों की केक में इस्तेमाल होने वाले एसेंस पीने से मौत हो गई। घटना 28 दिसंबर को हुई, जब नए साल के लिए केक बनाने हेतु जेल की बेकरी में रखा गया एसेंस तीन कैदियों ने कथित तौर पर नशे के लिए पी लिया। इसके बाद उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें तुरंत केआर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने बताया कि एसेंस बेकरी में सुरक्षित रखा गया था, परंतु कैदियों ने इसका दुरुपयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केक एसेंस का ज्यादा सेवन कितना खतरनाक?
केक एसेंस का अधिक सेवन शरीर के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें अल्कोहल और कैंसरकारी तत्व मौजूद होते हैं। इसे ज्यादा पीने से नशा, सांस लेने में कठिनाई, और चेहरे, होंठ या गले में सूजन हो सकती है।
एसेंस का अत्यधिक सेवन चक्कर आना, भ्रम, दौरे, नींद की कमी, डिमेंशिया और मतली का कारण बन सकता है। इसके अलावा, गंभीर मामलों में यह किडनी फेलियर, डायरिया, सिरदर्द, कोमा, और मौत का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसे केवल सीमित मात्रा में और सही उपयोग के लिए ही प्रयोग करना चाहिए।
लिवर होता है खराब
सिंथेटिक वनीला एसेंस एक कृत्रिम वनीला फ्लेवर है, जिसे केमिकल्स के जरिए तैयार किया जाता है। इसका स्वाद वनीला जैसा होता है, लेकिन इसे खाने से सिरदर्द और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि इसे अत्यधिक मात्रा में खाया जाए, तो इसका सीधा प्रभाव लिवर पर पड़ सकता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, प्राकृतिक वनीला का उपयोग करना बेहतर और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित विकल्प है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
