Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
जिम में एक्सरसाइज करते हुए 20 साल के लड़के की हार्ट अटैक से हुई मौत, जानें कैसे हुआ ये हादसा
Heart Attack in the Gym : हाल ही में खबर आई थी कि तेलंगाना हाईकोर्ट में केस लड़ते हुए एक सीनियर वकील को दिल का दौरान आया और वो मौके पर ही चल बसे। अब एक और दिल को झकझोर कर रखने वाली खबर सामने आई है कि 20 साल के लड़के की जिम में एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक के चलते ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई।
आजकल हार्ट अटैक आम हो गया है, किसी भी उम्र के व्यक्ति को इसका खतरा है। रेस्तरां, जिम, डांस या बैठे-बैठे अचानक हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 12 से 20 साल के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस दुखद घटना का एक वीडियो भी अब सामने आया है, जिसमें सलमान नाम के इस युवक को एक्सरसाइज के दौरान अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कम उम्र में हार्ट अटैक के पीछे खराब लाइफस्टाइल, एक बड़ी वजह है। चैसे इस मामले में युवक को हार्ट अटैक आया फिर ब्रेन हेमरेज दोनों गंभीर स्थितियां हैं, जो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों - हृदय और मस्तिष्क - को प्रभावित करती हैं। हालांकि ये अलग-अलग समस्याएं हैं, लेकिन कुछ मामलों में हार्ट अटैक के कारण ब्रेन हेमरेज भी हो सकता है।
कैसे हार्ट अटैक ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकता है?
ब्लड प्रेशर में अचानक बढ़ोतरी - हार्ट अटैक के दौरान शरीर में अत्यधिक तनाव और ऑक्सीजन की कमी से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है, जिससे उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है और ब्रेन हेमरेज हो सकता है।
ब्लड सप्लाई में गड़बड़ी - जब हार्ट अटैक होता है, तो हृदय शरीर में प्रभावी तरीके से खून पंप नहीं कर पाता। इससे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज की संभावना बढ़ जाती है।
ब्लड क्लॉट (थक्का बनना) - हार्ट अटैक के कारण खून में थक्के बनने लगते हैं। यदि ये थक्के मस्तिष्क की ओर बढ़ते हैं और किसी रक्त वाहिका को ब्लॉक कर देते हैं, तो हेमरेज हो सकता है।
मेडिकल इमरजेंसी में दवाओं का असर - हार्ट अटैक के मरीजों को दी जाने वाली कुछ ब्लड थिनर दवाएं (जो खून को पतला करती हैं) अगर सही तरीके से मॉनिटर न की जाएं, तो ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकती हैं।
कैसे बचा जा सकता है?
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
- हार्ट हेल्दी डाइट अपनाएं और स्मोकिंग-ड्रिंकिंग से बचें।
- नियमित व्यायाम करें और तनाव कम करने की कोशिश करें।
- समय-समय पर हार्ट और ब्रेन की जांच कराते रहें
- अगर किसी को हार्ट अटैक हुआ है, तो तुरंत मेडिकल सहायता लें, ताकि ब्रेन हेमरेज जैसी जटिलताओं से बचा जा सके।
जिम करते हुए हार्ट अटैक के कारण
आजकल जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक आने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई युवा जिम में वर्कआउट के दौरान या तुरंत बाद हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें अधिक वर्कआउट, गलत एक्सरसाइज तकनीक, और पहले से मौजूद हृदय संबंधी समस्याएं शामिल हैं।
1. अत्यधिक वर्कआउट (Over-exercising)
जरूरत से ज्यादा और बहुत भारी वजन उठाने से हृदय पर अचानक अधिक दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
बिना वॉर्म-अप और कूल-डाउन के एक्सरसाइज करने से हृदय पर अचानक झटका लग सकता है।
2. हाइपरटेंशन और हाई कोलेस्ट्रॉल
कुछ लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है, और जिम में अचानक अधिक जोर लगाने से उनकी धमनियां ब्लॉक हो सकती हैं, जिससे हार्ट अटैक हो सकता है।
3. पहले से मौजूद हार्ट डिजीज का पता न होना
कई लोग बिना मेडिकल चेकअप कराए ही भारी एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। अगर पहले से कोई दिल की बीमारी है, तो ज्यादा जोर लगाने पर हार्ट अटैक आ सकता है।
4. डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन
एक्सरसाइज के दौरान शरीर से पसीने के रूप में सोडियम और पोटैशियम जैसे मिनरल निकल जाते हैं। इससे हार्टबीट अनियमित हो सकती है, जिससे अचानक कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।
5. स्टेरॉयड और प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट्स
जिम में जल्दी बॉडी बनाने के लिए कई लोग स्टेरॉयड या प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट्स लेते हैं, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं और दिल पर बुरा असर डाल सकते हैं।
6. एक्सरसाइज के दौरान स्ट्रेस और एंग्जायटी
कुछ लोग बहुत तेजी से हार्ड एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं, जिससे उनका हृदय असामान्य रूप से तेज धड़कने लगता है। यह भी हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
कैसे बचें?
- जिम जाने से पहले मेडिकल चेकअप करवाएं, खासकर अगर फैमिली हिस्ट्री में हार्ट डिजीज हो।
- वर्कआउट से पहले सही तरीके से वॉर्म-अप और बाद में कूल-डाउन करें।
- जरूरत से ज्यादा वेट लिफ्टिंग न करें और अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें।
- पर्याप्त पानी पिएं और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखें।
- स्टेरॉयड और अनावश्यक सप्लीमेंट्स से बचें।
- अगर जिम करते समय सीने में दर्द, चक्कर या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत वर्कआउट रोककर डॉक्टर से संपर्क करें।
- संतुलित और सही तरीके से एक्सरसाइज करने से हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
