Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है केसर, शरीर की इन 5 समस्याओं को करता है दूर
Kesar Ke Fayde: केसर दुनिया का सबसे महंगा मसाला माना जाता है। आमतौर पर, इसका इस्तेमाल खीर, मिठाई और बिरयानी में किया जाता है। केसर में एक सोंधी महक होती है, जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ डेजर्ट को एक हल्का गुलाबी रंग देने में भी मदद करता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, केसर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह दिल को स्वस्थ रखने से लेकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको केसर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
केसर का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जी हां, यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें सेरोटोनिन बढ़ाने वाले पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो तनाव को कम कर मूड को फ्रेश करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह एंग्जायटी और डिप्रेशन से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप आप केसर का सेवन रात को गुनगुने दूध के साथ कर सकते हैं। इससे आपका मन शांत होगा और नींद भी अच्छी आएगी।
त्वचा को चमकदार बनाए
अगर आप चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो केसर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप केसर का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं या दूध में केसर मिलाकर इसका फेस पैक भी लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे में एक प्राकृतिक निखार आएगा।
दिल को रखे हेल्दी
केसर का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें क्रोसिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड को संतुलित रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
अगर आपको पेट से संबंधित बीमारी जैसे गैस, अपच या कब्ज की समस्या है, तो आपको रोजाना केसर का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
हड्डियों को मजबूत करे
केसर का सेवन करने से हड्डियां होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है, तो आपको रोजाना गर्म दूध के साथ केसर का सेवन करना चाहिए। इससे आपको हड्डियों में दर्द से राहत मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications