Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शालीन भनोट को KKK टास्क में 200 बिछुओं ने मारा डंक, ऐसे में जहर रोकने के लिए तुरंत करें ये काम
home remedies for Scorpion Sting : टीवी एक्टर दलजीत कौर के एक्स हसबैंड और बिगबॉस 16 फेम शालीन भनोट इन दिनों टीवी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में जाबांजी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन खबर आई है कि शालीन स्टंट करते हुए घायल हो गए और उनका चेहरा भी बिगड़ गया है। शालीन ने इंस्टाग्राम पर खुद शो के दौरान का बीटीएस वीडियो शेयर कर चेहरे का हाल बताया है।
दावा किया जा रहा है कि एक स्टंट के दौरान शालीन को 200 बिच्छुओं ने डंक मारा जिस वजह से उनकी ऐसी हालत हो गई है। अब शालीन का वीडियो वायरल हो रहा है। चलिए आपको आज बताते है कि अगर बिच्छू डंक मार दे तो उसका जहर फैलने से रोकने के लिए तुरंत ये फर्स्ट एड दें।

बिच्छू के डंक में होता है जहर
बिच्छू एक जहरीला जन्तु होता है, जिसके डंक मारते ही जलन और पीड़ा होने लगती है। कई बार तो बिच्छू का जहर शरीर में इतनी तेजी से फैलता है कि इंसान की मृत्यु तक हो जाती है। जब एक बिच्छू के डंक में जहर होता है, जब वह डंक मारता है, तो इसके तंतु जहर छोड़ते हैं। इसका विष का एक जटिल मिश्रण है जो तंत्रिका तंत्र (न्यूरोटॉक्सिन) को प्रभावित करता है।
बिच्छू काटने पर नजर आते हैं ये लक्षण
बिच्छू के डंक मारने पर उस समय तेज़ दर्द और जलन होने लगती है। जो बाद में झुनझुनाहट या सुन्नपन के रूप में बनी रहती है, इसके अलावा ये लक्षण नजर आते हैं।
- उल्टियां, पसीना आना, या मुंह से झाग आना
अचानक से पेशाब या मलत्याग
- मांसपेशियों में ऐंठन
- अनियमित ह्रदय दर
- पसीना आन
- सांस लेने, निगलने, बोलने या देखने में परेशानी आना
एलर्जिक प्रतिक्रिया जैसे जिस जगह डंक मारा है वहां गंभीर सूजन आना।
बिच्छू काटने पर क्या करें
बिच्छू के डंक मारने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। अगर अस्पताल दूर है तो कुछ घरेलु उपाय कर डॉक्टर के पास जाएं।
- बिच्छू ने जिस जगह पर डंक मारा है वहां पर उसके ऊपर एक रस्सी या पतला कपड़ा से बांध दें ताकि उसका जहर शरीर में न फैलें। ध्यान रहे कि कपड़ा ज्यादा टाइट न बांधे। - डंक की जलन को कम करने के लिए उस जगह को बर्फ से सिंकाई करें।
- इमली के बीजों को पानी में पीसकर बिच्छू ने जहां डंक मारा है, वहां लगा दे विष तत्काल उतर जाता हैं।
- सेब को पीसकर बिच्छू ने जहां काटा है वहां लगा लें, ऐसा करने से भी जहर काफी हद तक उतर जाता है।
- फिटकरी का पाउडर या घोल बनाकर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications