Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Kheera vs Kakdi : गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए क्या खाएं खीरा या ककड़ी, दोनों में क्या है बेहतर?
Kheera or Kakdi : गर्मियों में लोग मौसमी फल और सब्जियों जैसे, तरबूज, खरबूजा, आम, लीची और आडू का खूब सेवन करते हैं क्योंकि ये सब्जियां पानी से भरपूर होती हैं। इसके अलावा गर्मियों में लोग सलाद और रायते में खीरा और ककड़ी खाना भी खूब पसंद करते हैं।
खीरा और ककड़ी दोनों ही पानी की कमी को दूर करते हैं और शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। लेकिन कई बार लोग सोचते हैं कि दोनों में से क्या खाना बेहतर होता है? आइए जानते हैं विस्तार से...

दोनों में क्या होता है अंतर?
अगर दोनों की बनावट की बात की जाए तो खीरा लंबा और थोड़ा मोता होता है, जबकि ककड़ी टेड़ी-मेड़ी और पतली सी होती है। हालांकि, खीरा और ककड़ी, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन गर्मियों में खीरा और ककड़ी में से क्या खाना ज्यादा फायदेमंद होता है?
दोनों में होते हैं ये पोषक तत्व
खीरा में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ए, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है। जबकि ककड़ी में डायटरी फाइबर खूब होता है।
किसमें होता है ज्यादा पानी
खीरा कि तो इसमें 90% पानी होता है, इसके सेवन से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जोकि त्वचा और बालों दोनों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
पाचन के लिए क्या है बेस्ट?
ककड़ी में डायटरी फाइबर बहुत ज्यादा होता है, जो कि की पाचन तंत्र को मजबूत करता है। साथ ही यह वजन को कंट्रोल करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को मैंटेन करता है। ककड़ी में विटामिन सी पाया जाता है जोकि शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।
पेट लगता है भरा-भरा
ककड़ी और खीरा दोनों ही सेहत के लिहाज से फायदेमंद हैं और दोनों ही स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। खीरा में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए गर्मियों में सबसे ज्यादा खीरा खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, स्वाद के मामले में दोनों का टेस्ट समान ही लगता है। दोनों में खूब फाइबर होता है, पेट काफी देर तक भरा-भरा सा लगता है, जिससे आपको भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications