Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
Kiss Day 2026: किस करने से प्यार ही नहीं, सेहत को भी मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे
Kiss day 2026: वैलेंटाइन वीक का हर दिन अपने आप में खास होता है। कोई दिन गुलाब के नाम, तो कोई प्रॉमिस के नाम होता है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी किस डे मनाया जाता है। यह सिर्फ एक दिन नहीं है बल्कि अपनेपन, भरोसे और नजदीकियों को महसूस करने का मौका होता है। अक्सर लोग किस को सिर्फ रोमांटिक इशारा समझते हैं, लेकिन सच यह है कि इसका असर हमारे शरीर और मन दोनों पर पड़ता है। जब हम किसी अपने को किस करते हैं, तो शरीर में कई तरह के हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड बेहतर करने से लेकर तनाव कम करने तक में मदद करते हैं। यही वजह है कि वैज्ञानिक भी मानते हैं कि प्यार जताने का यह छोटा सा तरीका सेहत के लिए बड़ा काम कर सकता है। तो आइए, जानते हैं कि किस करना आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
एक रिसर्च के अनुसार, किस के दौरान लाखों बैक्टीरिया का आदान-प्रदान होता है। सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यही एक्सचेंज शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इससे शरीर नए कीटाणुओं से लड़ने के लिए तैयार होता है।
दिल को हेल्दी रखे
किस करते समय शरीर में एड्रेनालिन और ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे दिल की धड़कन थोड़ी तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यही वजह है कि इसे हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
तनाव कम करे
अगर दिनभर की भागदौड़ और तनाव से थक गए हैं, तो एक प्यारा सा किस मूड बदल सकता है। इससे शरीर में कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर कम हो सकता है और मन हल्का महसूस करता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
जब आप अपने पार्टनर के करीब होते हैं, तो शरीर रिलैक्स मोड में जाता है। इससे ब्लड वेसल्स फैलती हैं और ब्लड प्रेशर संतुलित रहने में मदद मिल सकती है।
दांतों के लिए फायदेमंद
किस के दौरान मुंह में लार ज्यादा बनती है। लार मुंह में मौजूद एसिड को संतुलित करने में मदद करती है, जिससे दांतों में सड़न का खतरा कम हो सकता है।
कैलोरी बर्न करने में सहायक
हालांकि यह जिम का विकल्प नहीं है, लेकिन एक मिनट की किस से कुछ कैलोरी जरूर बर्न होती है। इससे मेटाबॉलिज्म थोड़ा एक्टिव हो सकता है।
रिश्ता मजबूत होता है
किस करने सबसे बड़ा फायदा भावनात्मक है। किस करने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है। यह पार्टनर के बीच भरोसा और जुड़ाव बढ़ाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications