Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Korean Noodles Ban: डेनमार्क ने बैन किए कोरियन नूडल्स, जानें कैसे स्पाइसी फूड सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान
Korean noodles ban in Denmark : हाल ही में खबर आई थी डेनमार्क ने कोरियन इंस्टेंट रेमन नूडल्स पर बैन लगा दिया है। दरअसरल डेनमार्क फूड ऑर्थरिटी का मानना है कि इन नूडल्स में कैप्साइसिन का लेवल हाई है। जिसकी वजह से यह नूडल्स ज्यादा स्पाइसी लगते हैं। इन ब्रांड के तीन फ्लेवर प्रोडक्ट्स को दुकानों से हटाया जा रहा है, जिनमें बुलडक 3x स्पाइसी एंड हॉट चिकन, 2x स्पाइसी एंड हॉट चिकन और हॉट चिकन स्टू शामिल है।
डेनमार्क की फूड एजेंसी ने इन प्रोडक्ट्स को वापस मंगाने का आदेश देते हुए इसे सेहत के लिए जहरीला बताया है। इसके अलावा कंज्यूमर्स को भी इनका सेवन करने से मना किया है। आइए जानते हैं कि स्पाइसी खाना खाने से कैसे तबीयत खराब हो सकती है।

स्टमक अल्सर होने की चिंता
ज्यादा मात्रा में मसालेदार खाना खाने से पेट और आंतों में अल्सर हो सकता है। इस तरह का खाना पेट में जलन पैदा कर एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और नतीजन अल्सर की समस्या हो जाती है।
पेट में होने लगती है जलन
ज्यादा स्पाइसी खाने से पेट में जलन, गैस्ट्रिक समस्याएं और एसिडिटी हो सकती है। यही नहीं, यह पेट की लेयर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न
मसालेदार खाना खाने से एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या बढ़ सकती है, जिससे गले और सीने में जलन, खट्टी डकारे और एसिडिटी हो सकती है। इसलिए मसालेदार खाना ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाएं
मसालेदार खाना कॉलेस्ट्रॉल की समस्या से भी लिंक होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से बाद में यह हाई बीपी या दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। इसलिए ज्यादा स्पाइसी खाने से बचना चाहिए।
डिहाइड्रेशन
ज्यादा स्पाइसी फूड खाने से पानी की प्यास बढ़ जाती है। ज्यादा तीखी चीजें डिहाइड्रेशन का भी कारण बनती हैं। खासतौर पर गर्मी के मौसम में तीखा खाना खाने से बचें वरना डिहाइड्रेशन हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
