Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर कृति सेनन ने मिमी के लिए बढ़ाया था 15 किलो, जानें डाइट प्लान
kriti sanon diet plan to gain weight for mimi movie : 69 नेशनल फिल्म अवॉर्ड में एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' में उम्दा प्रदर्शन के बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया। कृति ने फिल्म में मिमी के रोल के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था, ताकि वो एक प्रेग्नेंट महिला का रोल निभा सकें। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे कृति ने इस रोल में जान फूंक देने के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया।
.

कृति ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि," मेरा मेटाबॉल्जिम अच्छा है और इसी वजह से मैं जो कुछ भी और जितनी भी अधिक मात्रा में खा लूं वह सब डाइजेस्ट हो जाता है। यही वजह है कि मैं हमेशा से चाहे जो भी खाना चाहती हूं वजन बढ़ने की चिंता किए बगैर वह खा लेती हूं। इसीलिए, मेरे लिए इस बार भी वजन बढ़ाना आसान नहीं था। ऐसे में अपना वजन बढ़ाने के लिए डायट में मैंने खास तरीके से बदलाव किए।
वजन बढ़ाने के लिए कृति ने खाया ये सब
कृति सैनन ने बताया कि वेट गेन के लिए मैंने ब्रेकफास्ट से लेकर अपने मील में ज़्यादा खाना खाने के लिए कहा गया। इसके अलावा मैंने ढेर सारी मिठाइयां भी खायीं।"भूख हो या ना हो हर 2 घंटें में, मुझे खाने के लिए कुछ न कुछ दिया जाता था। स्नैक्स के अलावा कुछ मुझे कुछ दिनों तक जंक फूड खाने के लिए भी कहा गया।" कृति सेनन को फिल्म के सेट्स पर रसगुल्ले से लेकर बर्गर, तला हुआ सामान, चॉकलेट शेक और अन्य चीजें खिलाकर उनके वजन को बढ़ाया गया है।

खाती रहती थी कुछ न कुछ
कृति सेनन ने खुद Mimi के सेट से बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर करके बताया था , 'लक्ष्मण सर (फिल्म के डायरेक्टर ने मुझे कहा था कि 'मिमी मैं तुम्हारे चेहरे को देखकर यह विश्वास करना चाहता हूं कि तुम सही में गर्भवती दिखो। इसके लिए अच्छा मेटाबॉलिज्म और रोजमर्रा की जिंदगी में पिज्जा खाना और फिर 15 किलो वजन बढ़ाना एक बड़ी चुनौती थी और ये तुमने स्क्रीन पर कर दिखाया, तुम इसके लायक थीं।' फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर वीडियो में बता रहे हैं कि कृति को हर कोई सेट पर कुछ न कुछ खिलाता रहता था।
खूब जंक फूड खाकर बढ़ाया वजन
एक्ट्रेस के मुताबिक, "मैंने इतना अधिक जंक फूड खा लिया कि मुझे कुछ समय बाद जंक फूड देखकर ही अजीब लगने लगा।" इसके अलावा मुझे किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से मना कर दिया गया। यहां तक कि मैं योगाभ्यास भी नहीं करती थी। इससे मुझे बहुत अधिक अनफिट महसूस हो रहा था।
फिल्म में दिखी मेहनत
फिल्म के इस किरदार में ढलने के लिए कृति की मेहनत और डेडिकेशन तो दिखता ही है, साथ ही एक्ट्रेस अब पतले लोगों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई हैं। चबी लुक में भी उनको खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कृति सेनन के इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की खूब सराहना की थी
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
