Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Lauki Ke Fayde: शरीर की चर्बी के कारण खराब दिखता है लुक, वजन घटाने के लिए लौकी का इन 4 तरह से करें सेवन
आज के खराब और बदलते लाइफस्टाइल, खानपान के कारण मोटापे की समस्या तेजी बढ़ती जा रही है। मोटापा बढ़ना जितना आसान है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल है। लेकिन संतुलित आहार और एक्सरसाइज की मदद से इसे कम किया जा सकता है। ऐसे में लौकी आपके लिए डाइट का एक अहम हिस्सा बन सकती है।
वजन घटाने के दौरान फाइबर युक्त फूड खाना आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। लौकी में फाइबर के गुण मौजूद होते हैं जो आपको पूरा दिन पेट भरा होने का एहसास कराने में मदद करता है।

आप सुबह के समय लौकी के जूस या सब्जी का सेबन करें, क्योंकि सुबह आपका मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है और आपको दिन के समय ज्यादा भूख महसूस नहीं होती है। ऐसे में हम आपके डाइट में लौकी शामिल करने के 4 तरीके लेकर आए हैं। जिससे आप रोजाना अलग-अलग तरहसे लौकी का सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए डाइट में लौकी शामिल करने के तरीके
1. लौकी का जूस
आप वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में लौकी का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास लौकी का ताजा जूस पीने से आपका मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आपको बस एक छोटी लौकी को टुकड़ों में काटना है। फिर इसके बाद एक जूसर या ब्लेंडर में इसे ब्लेंड करके इसे छान लें। अब अपने स्वाद के अनुसार इसमें नींबी, अदरक का जूस और नमक मिलाकर पी लें।
2. लौकी का सूप
सुबह नाश्ते में लौकी का सूप आपको वजन घटाने के लिए एक हेल्दी और पेट भरने वाला ऑप्शन साबित हो सकता है। लौकी का सूप बनाने के लिए आपको बस एक छोटी लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है। फिर प्याज, लहसुन और अपनी पसंद की अन्य सब्जियों के साथ पकाएं। सब्जी शोरबा या पानी डालें और सब्जियों के नरम होने तक इसे उबलें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं।
3. लौकी स्टर-फ्राई
आप लौकी को अपनी डाइट में स्टर-फ्राई लौकी शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आपको बस एक छोटी लौकी को पतले स्लाइस में काटना है और इसे कटे हुए लहसुन, अदरक, और अन्य सब्जियों जैसे शिमला मिर्च या ब्रोकली के साथ स्टर-फ्राई करना है। इसमें आप सोया सॉस या अन्य मसाले भी शामिल कर सकते हैं।
4. लौकी की सब्जी
एक स्वादिष्ट लौकी की सब्जी आपके वजन घटाने के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है। आपको बस एक लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है और फिर इसमें प्याज, टमाटर और मसाले जैसे जीरा, धनिया, नमक और हल्दी के साथ पकाना है। अब इसमें थोड़ा पानी या सब्जी का शोरबा मिक्स करना है। सब्जियों को नरम होने पकाना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
